जॉन मिरो पुरस्कार पाने वाली पहली समकालीन कलाकार: Nalini Malani

 


  • किस भारतीय कलाकार ने प्रतिष्ठित जॉन मिरो पुरस्कार जीता हैं? 
  • भारती खेर 
  • अर्पिता सिंह
  • नलिनी मालानी
  • मृणालिनी मुखर्जी 
  • उत्तर- नलिनी मालानी

भारतीय समकालीन कलाकर नलिनी मलानी ने 24 मई 2019 को " जॉन मिरो" (Joan Miro') पुरस्कार जीता। मलानी पुरस्कार के सातवें संस्करण की विजेता हैं। 

यह पुरस्कार जीतने वाली वह पहली भारतीय कलाकार हैं। 

यह पुरस्कार स्पेनिश चित्रकार जॉन मिरो के नाम पर रखा गया हैं। यह पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित समकालीन पुरस्कारों में से एक हैं। 

बार्सिलोना स्थित जॉन मिरो पुरस्कार, जॉन मिरो फाउंडेशन और ला कैक्सा फाउंडेशन द्वारा दिया जाता हैं। और इसकी स्थापना जॉन मिरो ने 1975 में की थी। 

जॉन मिरो बीसवीं शताब्दी के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक थे। 

यह भी पढे👉 जॉन मिरो की कला

नलिनी मलानी के बारे में:

नलिनी मालानी एक समकालीन भारतीय कलाकार हैं। इनका जन्म 1946 में कराची (पाकिस्तान) में हुआ था। और कोलकाता और मुंबई के बीच पली बढ़ी। इन्होंने जे जे स्कूल ऑफ आर्ट से ललित कला का अध्ययन किया। 

इन्होंने पेरिस में दो साल (1970 से 1972 तक) फ्रांसीसी सरकार से प्राप्त छात्रवृत्ति के साथ बिताये। 

अपने शुरुआती करियर में, उन्होंने मुख्य रूप से पेंटिंग और ड्राइंग के क्षेत्र में काम किया। बाद में वह फिल्म और एनीमेशन जैसे मीडिया के अन्य रूपों से जुड़ी। 

उनकी कलाकृतियां अक्सर राजनीतिक रूप से प्रेरित होती हैं। विस्थापन, संघर्ष,और मानवीय और शोषक और शोषितों के बीच के संबंधों पर ध्यान केंद्रित करती हैं। 

वर्तमान में मलानी मुंबई में रहती हैं और कला क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

अन्य संस्करण के विजेताओं के नाम:

  • 2019: Nalini Malani
  • 2017: Kader Attia
  • 2015: Ignasi Aballí
  • 2013: Roni Horn
  • 2011: Mona Hatoum
  • 2009: Pipilotti Rist
  • 2007: Olafur Eliasson


Post a Comment

और नया पुराने