टीजीटी पीजीटी कला की तैयारी कैसे करें : महत्वपूर्ण पॉइंट


टीजीटी पीजीटी एग्जाम की तैयारी कैसे करनी चाहिए? आज इसी टॉपिक पर हम कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर चर्चा करेंगे।

पहला पॉइंट: एग्जाम शेड्यूल

किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए हमें एक शेड्यूल बनाना पड़ेगा। ऐसा न हो आज आपने 2 घण्टे पढ़ाई की और कल आपने 4 घण्टे। पढ़ाई का एक नियम बनाना पड़ेगा। आपको अपना टाइम तय करना होगा और फिक्स करना होगा।  

दूसरा पॉइंट- किताबों का अध्ययन

एक बेहतर और अच्छी तैयारी के लिए किताबों का अध्ययन बहुत जरूरी हैं। गाइड और शार्ट नोट्स से हमेशा बचना चाहिए। इन नोट्स से आप अपनी पढ़ाई के लिए मदद ले सकते हैं, लेकिन सिर्फ इसी शार्ट नोट्स से तैयारी करते रहना बहुत नुकसान दायक हैं। किताबों का सम्पूर्ण अध्ययन ही आपको सफलता दिलाएगा।

तीसरा पॉइंट- किताबों के बोझ से बचना

बहुत सारी किताबों के बोझ से बचना चाहिए। कला की बहुत सारी किताबें हैं। जितनी ज्यादा आप किताबें पढ़ेंगे उतना ही उलझे रहेंगे। सेलेक्टेड किताबें पढ़े जो एग्जाम के लिए उपयोगी हो। 

चौथा पॉइंट- शॉर्ट्स नोट्स बनाना

किताबों के अध्ययन के साथ साथ एक शॉर्ट्स नोट्स जरूर बनाएं। आपके द्वारा बनाये गए ये शॉर्ट्स नोट्स परीक्षा के आखिरी दिनों में बहुत काम आएंगे। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने किताब से राजा रवि वर्मा के बारें में पढ़ा,उनके बारें में सम्पूर्ण अध्यन किया, तो उनके जो महत्वपूर्ण पॉइंट्स हैं उसको आप अलग कॉपी में नोट कर लीजिए। फिर यही शार्ट नोट्स एग्जाम के अंतिम समय में रिवीजन के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

पाचवां पॉइंट- सिलेबस

दूसरे एग्जाम के सिलेबस जैसे- KVS, NVS, DSSSB अपडेट होते रहते हैं। लेकिन यूपी टीजीटी पीजीटी के सिलेबस पिछले कई सालों से अपडेट नही हुए हैं। इसलिए यूपी टीजीटी पीजीटी सिलेबस के अकॉर्डिंग तैयारी न करें। 

आप सम्पूर्ण अध्ययन करें। भारतीय कला, पश्चिमी कला, आधुनिक कला और समकालीन कलाकारों के बारें में विस्तार से अध्ययन करें। भारतीय कलाएं 5 मानी गयी हैं- चित्रकला, मूर्तिकला, स्थापत्यकला, संगीत व काव्य कला। इन सभी का अध्यनन करना बहुत जरूरी हैं। 

छठा पॉइंट: करेंट अफेयर्स

कला से जुड़े करेंट अफेयर्स के क्वेश्चन से हमेशा अपडेट रहे। हम अपने वेबसाइट और वीडियो के माध्यम से आपको वर्तमान में कला से जुड़ी घटनाओं को बताते रहते हैं। इसलिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहे। 

सातवां पॉइंट: पुराने पेपर

पिछले सालों के जितने भी पेपर हुए हैं उनको रट जॉइये। वैसे ये कार्य तो सभी करते ही हैं। इसलिए इसपे ज्यादा चर्चा नही करेंगे।

आठवां और महत्वपूर्ण पॉइंट-

●बेस्ट और सबसे अलग 

●शोध छात्र की तरह पढ़ाई

एग्जाम की तैयारी तो बहुत लोग करते हैं , लेकिन जो सबसे बेस्ट और अलग तैयारी करेगा सफलता उसी को ही मिलेगी।

बेस्ट तैयारी- बेस्ट तैयारी से तात्पर्य यह हैं की कला के सभी पक्षों की तैयारी। ऐसा न हो आपने इंडियन पढ़ा और वेस्टर्न आर्ट को छोड़ दिया, या कम पढ़ा।

आपको किसी भी पार्ट को छोड़ना नही हैं। 

अलग तैयारी- अलग तैयारी से तात्पर्य यह कि आप कला के अलावा जनरल, जीके पर भी नजर रखें। एग्जाम में कुछ क्वेश्चन जानबूझकर बाहर के रखे जाते हैं। और जो इन प्रश्नों को हल कर गया उसको परीक्षा पास होने से कोई रोक नही सकता। और जो हल नही कर पाते हैं वही दो तीन नम्बरों से पिछड़ जाते हैं।

शोध छात्र की तरह पढ़ाई - आपकी तैयारी एक शोध करने वाले छात्र की तरह होनी चाहिए। आपको एक उदाहरण से समझाते हैं।- मान लीजिए हम आपसे कहे कि अमृता शेरगिल की कला और उनके चित्रों के बारें बताइये। या 30 मिनट का लेक्चर दीजिये। तो अगर आपने अमृता शेरगिल के बारे में अच्छे से पढ़ा होगा तो आप बेझिझक बताना शुरू कर देंगे। आपकी तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि राजस्थानी ,पहाड़ी  या कोई भी टॉपिक हो उसके बारें में आप बता सके। 

आज के इस दौर में बहुत ज्यादा कम्पटीशन हैं यह बताने की जरूरत नही। इतना तो आपको करना ही चाहिए।

👉टीजीटी पीजीटी कला की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबें

आशा करते हैं आपको ये पोस्ट पसन्द आया होगा। और मदद मिली होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। और कुछ सुझाव देना चाहे तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं या आप हमें मेल कर सकते हैं। हमारा मेल id हैं - 

tgtpgtkala@gmail.com

आप हमें सोशल साइट्स पर फॉलो कर सकते हैं। लिंक नीचे दिया गया हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने