Padm Shri Award: 'सुजनी कला' के लिए निर्मला देवी को मिला पद्मश्री सम्मान

 

Image credit- amar ujala

Padm Shri Award: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। 

मुजफ्फरपुर (बिहार) की निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उन्हें भी पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है।

सुजनी कला क्या है 

निर्मला देवी (76) बिहार के मुजफ्फरपुर जिला की गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा की रहने वाली हैं। उन्हें सुजनी कला के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। बिहार की सुजनी कला को भारत सरकार ने इस बार GI टैग दिया है और अब वही इस कला में कपड़े में कढ़ाई की जाती है। 

सुजनी कढ़ाई में सु का अर्थ होता है सुविधा और जानी का अर्थ होता है जन्म। 

यह एक लकड़ी या फिर स्टील के फ्रेम के अंदर में कपड़े पर धागे से कढ़ाई करने की कला है, जिसे सूजनी कला कहा जाता है। 

निर्मला देवी अब सुजनी कला को ग्रामीण क्षेत्र में इसके के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सीखा रही हैं। सुजनी कला आज इस क्षेत्र में रोजगार के मार्ग को सृजित कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने