Padm Shri Award: कला के क्षेत्र में मिला बस्तर के पंडी राम मंडावी को पद्मश्री सम्मान

 


Padm Shri Award: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। 

पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ से पंडी राम मंडावी का नाम भी शामिल है। वे नारायणपुर जिले के गोंड मुरिया जनजाति के जाने-माने कलाकार हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के प्रसिद्ध जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है. 

नारायणपुर जिले के 68 वर्षीय मंडावी को यह प्रतिष्ठित सम्मान पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा. 

गोंड मुरिया जनजाति से ताल्लुक रखने वाले मंडावी ने बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए वैश्विक पहचान दिलाई है.

पंडी राम मंडावी विशेष रूप से बस्तर बांसुरी, जिसे स्थानीय भाषा में ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं. इसके अतिरिक्त, उन्होंने लकड़ी पर उकेरी गई चित्रकारी, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से बस्तर की कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनकी यह कला न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि भारत के बाहर भी खूब सराही गई है. वह पिछले पांच दशकों से इस परंपरा को संजोने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं.

Post a Comment

और नया पुराने