प्रख्यात कला समीक्षक विजयकुमार मेनन का निधन:TGT PGT KALA

 


केरल के प्रख्यात कला समीक्षक (Art critic Vijayakumar Menon) और ललित कला के विद्वान विजयकुमार मेनन का मंगलवार रात (1 नवंबर 2022) को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से उनका गुर्दे की बीमारी का इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👇

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक प्रो बीबी लाल का निधन

चंबा रुमाल से कुल्लू शाल तक


उन्होंने कला पर कई पुस्तकें लिखीं। उनकी महत्वपूर्ण पुस्तकों में आधुनिक कलादर्शनम , रविवर्मा पदनाम ; भारतीय चित्रकला-इरुपथम नूटंडिल ; और भारतीय लावण्य दर्शनवम कला परसपरायवम आदि शामिल हैं। 

उन्होंने कई नाटकों का विदेशी भाषाओं से मलयालम में अनुवाद किया। श्री मेनन कई कला संस्थानों में शिक्षक थे।

पुरस्कार

वह कला पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए केरल ललितकला अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों के विजेता थे।

विजयकुमार मेनन चार दशकों तक मलयालम कला आलोचना का हिस्सा थे। उन्होंने भारतीय और केरल कला पर कई किताबें लिखीं। उन्होंने सरल भाषा में कला आलोचना की।

Post a Comment

और नया पुराने