![]() |
फोटो - अमर उजाला |
अमर उजाला खबर के मुताबिक यह खबर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की तहसील कुरावली क्षेत्र के गणेशपुर की हैं। जहां पर खेत के टीले को समतल करने के दौरान 3800 साल से ज्यादा पुरानी 39 ताम्रनिधियां मिली हैं।
इन ताम्रनिधियों में तलवारें, भाला, कांता, त्रिशूल आदि अस्त्र शामिल हैं, जिन पर जंग लगी हुई है। एक साथ तांबे के हथियारों के मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शाम को इस टीले को सील कर दिया। भारतीय पुरातत्व विभाग की आगरा सर्किल टीम सोमवार को गणेशपुर में टीले का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी। प्रशासन ने सभी 39 ताम्रनिधियों को पुरातत्व विभाग को सौंप दिया है।
तांबे की तलवार, हथियार ईसा पूर्व 1800 से 1200 के बीच माने जाते हैं। गंगा बेल्ट में सबसे पहले यह 1822 में कानपुर के बिठूर में बड़ी संख्या में पाए गए। गंगा और यमुना के बीच में बसे शहरों आगरा, एटा, मैनपुरी, कानपुर इस तरह की ताम्रनिधियों के गढ़ हैं। पुरातात्विक दृष्टि से यह उन लोगों की संस्कृति का बड़ा केंद्र रहे हैं, जो ताम्रनिधियों का उपयोग करते रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें