Milena Salvini: पद्मश्री प्राप्त फ्रांस की प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलेना साल्विनि का निधन

 


प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का मंगलवार (25 जनवरी 2022) को निधन हो गया है। 

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया: 

"कथकली के बेहतरीन प्रतिपादकों में से एक, पद्मश्री सुश्री मिलिना साल्विनी का कल निधन हो गया;  पेरिस में "सेंटर मंडप" के संस्थापक निदेशक के रूप में, उन्होंने फ्रांस में चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय नृत्य और संगीत को बढ़ावा दिया और पढ़ाया।  दिल से संवेदना"।

इटली में जन्मी (1938) साल्विनी नियमित रूप से भारत, खासकर केरल आया करती थीं। केरल में ही उन्होंने कथकली सीखी और पेरिस में भारतीय नृत्य शैलियों के लिए एक स्कूल 'सेंटर मंडप' चलाया। 

1962 में, साल्विनी ने केरल कलामंडलम में कथकली में प्रशिक्षण के लिए दो साल की छात्रवृत्ति प्राप्त की थी।

भारत सरकार ने अभिनय कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2019 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस की प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी ( Milena Salvini) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और कहा- "

 "सुश्री मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुनून के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"



Post a Comment

और नया पुराने