Padma Awards 2022: सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार 25 जनवरी 2022 को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
इस बार 4 लोगों को पद्म विभूषण का सम्मान दिया जायेगा। 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। कुल 128 लोगों को इस बार पद्म पुरस्कार मिलेंगे
सीडीएस बिपिन रावत , यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह , और राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म विभूषण 2022-
1- प्रभा आत्रे,
2- राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत),
3- सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत)
4- कल्याण सिंह (मरणोपरांत)
चित्रकला के क्षेत्र में दुर्गाबाई व्याम को मिलेगा पद्मश्री का सम्मान:
मध्य प्रदेश में मंडला जिले के बुरबासपुर में पैदा हुईं दुर्गाबाई की चित्रकारी की सर्वाधिक आकर्षक विशेषता कथा कहने की उनकी क्षमता है। जब वह छह साल की थीं, तभी से उन्होंने अपनी मां से डिगना की कला सीखी। यह शादी-विवाह और उत्सवों के मौकों पर घरों की दीवारों और फर्शों पर चित्रित की जाने वाली परंपरागत चित्रकारी है। दुर्गाबाई के चित्र गोंड प्रधान समुदाय के देवकुल पर आधारित हैं। वे लोककथाओं को भी चित्रित करती हैं। इसके लिए वह अपनी दादी की आभारी हैं जो उन्हें अनेक कहानियां कहती थीं।
पदम् पुरस्कार लिस्ट पीडीएफ में डाउनलोड करें -👇
एक टिप्पणी भेजें