जन्म- 15 सितंबर 1948 रंगपुर ,बांग्लादेश
मृत्यु- 8 सितंबर 2021, गुजरात
शिक्षा- एम.ए. (पेंटिग) एम. एस. विश्वविद्यालय बड़ौदा
देश की सुविख्यात चित्रकार एवं प्रिंट मेकर रिनि धूमल जी का 8 सितम्बर 2021 को वडोदरा (गुजरात) में निधन हो गया। वह 73 साल की थी।
इन्होंने के जी सुब्रमण्यम और कृष्णा रेड्डी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों से शिक्षा ग्रहण की।
राष्ट्रीय ललित कला अकादेमी के अध्यक्ष डॉ. उत्तम पाचारणे ने ट्विटर के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश की सुविख्यात चित्रकार एवं प्रिंट मेकर रिनि धूमाल जी के निधन पर ललित कला परिवार उनके प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
— Lalit Kala Akademi (@LalitKalaLKA) September 9, 2021
डॉ. उत्तम पाचारणे
अध्यक्ष, ललित कला अकादेमी@MinOfCultureGoI@kishanreddybjp@arjunrammeghwal@M_Lekhi pic.twitter.com/ZLOrnIJpX8
जन्म:
चित्रकार एवं प्रिंट मेकर रिनि धूमल जी का जन्म 15 सितंबर 1948 में रूंगपुर, बांग्लादेश में हुआ था।
शिक्षा:
धूमल जी ने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एम.एस. विश्वविद्यालय) बड़ौदा से परास्नातक (पेंटिग) की शिक्षा प्राप्त की एवं फ्रांस सरकार की छात्रवृत्ति पर पेरिस में अध्ययन किया।
प्रदर्शनी:
उन्होंने भारत और विदेशों में कई एकल और समूह प्रदर्शनियां आयोजित की। जिनमें-
●Galerie Brita Printz, Madrid-Spain(1992) ●Sakshi Gallery, Madras, Banglore (1992)
Gallery 7, Mumbai (1991) इत्यादि।
पद:
रिनी धूमल जी महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा में ललित कला संकाय में चित्रकला विभाग की प्रोफेसर भी रही।
कार्य:
रिनी धूमल ने फ्रांसीसी सरकार की छात्रवृत्ति पर पेरिस में अध्ययन के दौरान अंग्रेजी प्रिंटमेकर स्टेनली विलियम हैटर के अधीन भी काम किया।
रिनि धूमल जी ने महिलाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किये एवं उनका मार्गदर्शन किया एवं महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी।
सम्मान:
रिनी धूमल जी देश और विदेशो से कई पुरस्कारों से सम्मानित की गई।
●सीनियर फेलोशिप (Ministry of Human Resource)
●एम.एस. रंधावा पुरस्कार
●राष्ट्रीय पुरस्कार (ललित कला अकादमी)
एक टिप्पणी भेजें