अदभुत: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भगवान गणेश का 7000 सीपियों से सैंडआर्ट बनाया

 


गणेश चतुर्थी के मौके पर भारत के "रेत के जादूगर" कहे जाने वाले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर लगभग 7000 सीपियों से भगवान गणेश की एक सैंडआर्ट बनाई है।

गणेश चतुर्थी के इस मौके पर सुदर्शन पटनायक ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा-

#HappyGaneshChaturthi भगवान गणेश सभी पर कृपा करें।  पहली बार मैंने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर "विश्व शांति" संदेश के साथ अपने सैंडआर्ट इंस्टॉलेशन पर 7000 सीपियों का उपयोग किया है।


सुदर्शन पटनायक के बारें में-

सुदर्शन पटनायक भारत के ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध "रेत कलाकार" के रूप में जाने जाते हैं। इनको "रेत का जादूगर" भी कहा जाता हैं।

भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया।

 वर्तमान में सुदर्शन पटनायक ओडिशा ललित कला अकादमी के अध्यक्ष हैं।

Post a Comment

और नया पुराने