जाने माने साहित्यकार और चित्रकार प्रभु जोशी का निधन:कला जगत में शोक की लहर

 


जन्म- 12 दिसम्बर 1950 देवास (मध्य प्रदेश) 

मृत्यु: 4 मई 2021 

प्रसिद्ध साहित्यकार और चित्रकार प्रभु जोशी Artist Prabhu Joshi का 4 मई 2021 को कोविड- 19 से निधन हो गया। वह 70 साल के थे।

प्रभु जोशी दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। और लेखन और कला क्षेत्र से ज़ुड़े हुए थे।

इन्हें चित्रकारी बचपन से पसन्द थी । खासकर जलरंग में विशेष रुचि थी।

प्रभु जोशी एक साहित्यकार, कहानीकार, चित्रकार, लेख व कला समीक्षा सहित अन्य कई विधाओं में रचना कर्म करते थे। इसके अलावा इनको जल रंगों की चित्रकला में महारत हासिल थी।

कला जगत में सम्मान:

इन्हें म. प्र. भारत भवन का चित्रकला तथा म. प्र. साहित्य परिषद का कथा-कहानी के लिए अखिल भारतीय सम्मान मिला।

साहित्य के लिए उन्हें मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा गजानन माधव मुक्तिबोध फैलोशिप दी गई थी।

इनके चित्र लिंसिस्टोन तथा हरबर्ट में आस्ट्रेलिया के त्रिनाले में प्रदर्शित हुए थे। 

इन्हें गैलरी फॉर केलिफोर्निया (यूएसए) के जलरंग थामस मोरान अवार्ड से नवाज़ा गया.

21st Century Gallery, New York के टॉप सेवैंटी में वे शामिल रहे.

Post a Comment

और नया पुराने