तमिलनाडु के आर कृष्णन, एक ऐसे कलाकार जिन्होंने कला को चट्टानों की सतहों से कैनवास पर स्थानांतरित करके व्यापक पहुंच बनाई आजीविका बनाए रखने के लिए समुदाय के सदस्यों को प्रशिक्षित किया, उन्हें कला के क्षेत्र में पद्म श्री 2026 (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा।
इन्होंने लुप्तप्राय कुरुम्बा आदिवासी कला को पुनर्जीवित करने और प्राकृतिक रंग चित्रों के माध्यम से स्वदेशी विरासत को प्रदर्शित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
गणतंत्र दिवस पर सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों की घोषणा की है। लिस्ट में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों के नाम हैं।

एक टिप्पणी भेजें