पद्मश्री 2026: मेटल के उत्पादों पर नायाब नक्काशी गढ़ने वाले मुरादाबाद के शिल्पकार चिरंजी लाल को मिला पद्मश्री सम्मान

 


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले शिल्पकार चिरंजी लाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

मेटल के उत्पादों पर नायाब नक्काशी गढ़ने वाले दस्तकार चिरंजी लाल यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। मुरादाबाद में अब चार पद्मश्री हो जाएंगे। यह लगातार तीसरा साल है जब मुरादाबाद के शिल्पकार को पद्मश्री अवार्ड देने के लिए चुना गया है। इससे पहले शिल्पगुरु के खिताब से अलंकृत मुरादाबाद के शिल्पकार दिलशाद हुसैन को वर्ष 2024 में, यहां के शिल्पकार बाबूराम यादव को 2025 में पद्मश्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुरादाबाद के शिल्पकार चिरंजीलाल यादव को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है। चिरंजीलाल यादव 56 साल से मेटल के उत्पादों पर नायाब नक्काशी का हुनर गढ़ रहे हैं।

सरकार ने वर्ष 2026 के लिये 131 पद्म अलंकरणों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्मविभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार हैं। अलंकृत किये जाने वालो में 19 महिलाएं हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत ये सम्मान दिये जा रहे हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने