पद्मश्री 2026: कला के क्षेत्र में उज्जैन के पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है

 


गणतंत्र दिवस पर सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों की घोषणा की है। लिस्ट में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों के नाम हैं।

उज्जैन के रहने वाले डॉ नारायण व्यास को वर्ष 2026 के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

डॉक्टर नारायण व्यास को पुरातत्व के क्षेत्र में सम्मान मिलने जा रहा है. जिन्होंने देश के कई राज्यों में उत्खनन कर प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू करवाया.

भोपाल निवासी डॉ. व्यास भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पूर्व अधिकारी हैं। उन्होंने भीमबेटका और सांची जैसे यूनेस्को धरोहरों के संरक्षण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने पुरातत्व को केवल किताबों तक सीमित न रखकर जन-सामान्य तक पहुंचाया। उन्हें मध्य भारत की रॉक पेंटिंग्स (शैलचित्रों) का विशेषज्ञ माना जाता है।

पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर के मार्गदर्शन में इन्होंने भीम बेटका का पूरी टीम के साथ उत्खनन किया. साथ ही सांची के स्तूपों पर उत्खनन का कार्य किया. रानी की वाव जिसका चित्र हम आज 100 रुपए के नोट पर देखते हैं, उसके उत्खनन के लिए इन्होंने कार्य किया. 

Post a Comment

और नया पुराने