पद्मश्री 2026: कला के क्षेत्र में खेमराज सुंदरियाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया

 


पौड़ी गढ़वाल के सुमाड़ी गांव में जन्मे खेमराज सुंदरियाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने अपनी हथकरघा कला से दुनिया में पहचान बनाई।

84 वर्षीय खेमराज सुंदरियाल ने हरियाणा के पानीपत हैंडलूम उद्योग को देश-विदेश तक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के सोमाड़ी गांव से ताल्लुक रखने वाले खेमराज सुंदरियाल ने जीवन की शुरुआत पानीपत में खड्डी (हैंडलूम) चलाकर की थी. 

खेमराज सुंदरियाल को हैंडलूम और टेपेस्ट्री कला में राष्ट्रीय और हरियाणा राज्य पुरस्कार मिल चुके हैं. 

सरकार ने वर्ष 2026 के लिये 131 पद्म अलंकरणों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्मविभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार हैं। अलंकृत किये जाने वालो में 19 महिलाएं हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत ये सम्मान दिये जा रहे हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने