2023 साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के राइटर जॉन फोसे को मिला : Literature Nobel Prize 2023

 


नोबेल कमेटी ने गुरुवार 5 अक्तूबर 2023 को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता ( Nobel Prize 2023 in Literature) के नाम का ऐलान किया। 

नॉर्वे के राइटर जॉन फोसे (Jon Fosse) को इस साल का साहित्य का नोबेल प्राइज दिया गया है। 

फोसे को उनके इनोवेटिव प्ले (नाटकों)और कहानियों के लिए दिया गया। 

नोबेल कमेटी ने माना है कि जॉन फोसे के नाटकों और कहानियों ने उन लोगों को आवाज दी है जो अपनी बातें कहने में सक्षम नहीं थे। 

जॉन फोसे ने अपने नाटकों में ड्रामा के जरिए उन इंसानी भावनाओं को जाहिर किया है, जो आमतौर पर जाहिर नहीं की जा सकती हैं। इसे समाज में टैबू (बैन) समझा जाता है।



जॉन फोसे की किताबों को 40 से ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट किया जा चुका है। 

लेखक के तौर पर शुरुआती दिनों में जॉन को संगीत का भी काफी शौक था। वो गानों की धुन खुद क्रिएट करते थे। 

उनकी पहली नॉवेल रेड-ब्लैक 1983 में छपी थी। 

जॉन ने अपनी पहली ही किताब में आत्महत्या जैसे गहरे मुद्दे पर लिखी थी। इनकी मशहूर किताबों में पतझड़ का सपना भी शामिल है।

साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो (Annie Ernaux) को दिया गया था। वे एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इनको मिला नोबेल पुरस्कार:

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में साल 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय के लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को मिला है। यह पुरस्कार ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के योगदान के लिए दिया गया है।

चिकित्सा के क्षेत्र में इनको मिला नोबेल पुरस्कार:

इससे पहले सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम घोषित किए गए थे। इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया है। इनको न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है।

भौतिकी के क्षेत्र में इनको मिला नोबेल पुरस्कार:

मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया। साल 2023 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को दिया गया। इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन के लिए यह सम्मान इनको दिया गया है।

नोबल पुरस्कार में राशि कितनी मिलती है: 

पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही सोमवार 2 अक्टूबर 2023 से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हुई। बुधवार 4 अक्तूबर 2023 को रसायन विज्ञान और गुरुवार 5 अक्तूबर 2023 को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा हुई। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार 6 अक्तूबर 2023 को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।

परीक्षा उपयोगी:

Q. हाल ही में साहित्य के क्षेत्र में किस लेखक को 2023 का नोबल पुरस्कार दिया गया?

Ans.  जॉन फोसे को

Q. हाल ही में साहित्य के क्षेत्र में जॉन फोसे को 2023 का नोबल पुरस्कार दिया गया। वह किस देश के नागरिक हैं?

Ans. नार्वे


Post a Comment

और नया पुराने