कर्नाटक के ऐतिहसिक होयसल मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल कर लिया है।
कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कर लिया गया है। होयसला के पवित्र स्मारक 15 अप्रैल 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में थे।
होयसलेश्वर मंदिर, भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है जो कर्नाटक के हालेबिदु नामक स्थान पर स्थित है। यह बेलूर से 16 किमी दूर है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा विष्णुवर्धन के काल में हुआ था।। यह बेसर शैली का मन्दिर है।
आपको बता दे इससे पहले पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
विश्वविरासत घोषित होने के बाद यह भारत का 42 वां विश्व धरोहर स्थल बन गया हैं।
एक टिप्पणी भेजें