Tgtpgtkala.com
अजंता की विश्व प्रसिद्ध गुफाएं महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। अब केंद्र सरकार ने शुक्रवार (24 फरवरी 2023) को महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की।
औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।
छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी उनके पिता द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे।
संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर फांसी दे दी गई थी। कुछ विद्वानों के अनुसार उस्मानाबाद के समीप एक गुफा धाराशिव आठवीं सदी की है। शहरों का नाम बदलने का निर्णय महाराष्ट्र सरकार द्वारा 16 जुलाई, 2022 को लिया गया था।
एक टिप्पणी भेजें