कला संगठन संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेंद्र नाथ जी का निधन

 


संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बाबा योगेंद्र का जन्म (7 जनवरी, 1924 - 10 जून, 2022) को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ था. 

संस्कार भारती संस्था के बारें में-

संस्कार भारती संस्था चित्रकला , नृत्य , रंगोली, संगीत , काव्य, व अन्य सांस्कृतिक विधाओं के क्षेत्र में कार्य करती है।

संस्कार भारती, की स्थापना ललित कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय चेतना लाने का उद्देश्य सामने रखकर की गयी थी। 

इसकी पृष्ठभूमि में भाऊराव देवरस, हरिभाऊ वाकणकर, नानाजी देशमुख, माधवराव देवले और योगेन्द्र जी जैसे मनीषियों का चिन्तन तथा अथक परिश्रम था। 

1954 से संस्कार भारती की परिकल्पना विकसित होती गयी और 1981 में लखनऊ में इसकी बिधिवत स्थापना हुई।

समाज के विभिन्न वर्गों में कला के द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं योग्य संस्कार जगाने, विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण व नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहन देकर इनके माध्यम से सांस्कृतिक प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से संस्कार भारती कार्य कर रही है। 

1990 से संस्कार भारती के वार्षिक अधिवेशन कला साधक संगम के रूप में आयोजित किये जाते हैं जिनमें संगीत, नाटक, चित्रकला, काव्य, साहित्य और नृत्य विधाओं से जुड़े देशभर के स्थापित व नवोदित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

भारतीय संस्कृति के उत्कृष्ट मूल्यों की प्रतिष्ठा करने की दृष्टि से राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता, कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता, राष्ट्रभावना जगाने वाले नुक्कड़ नाटक, नृत्य, रंगोली, मेंहदी, चित्रकला, काव्य-यात्रा, स्थान-स्थान पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आदि बहुविध कार्यक्रमों का आयोजन संस्कार भारती द्वारा किया जाता है। 

आज देशभर में संस्कार भारती की 1200 से अधिक इकाइयाँ कार्य कर रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने