खुशखबरी: हिमाचल प्रदेश में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू


 

हिमाचल प्रदेश hppsc  : हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 548 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इन विषयों के लिए होगी भर्ती:

गणित विषय 35, 

हिंदी में 41,

राजनीतिक शास्त्र में 47, 

सोशलॉजी में 11, 

कॉमर्स में 67, 

अर्थशास्त्र में 39, 

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 8, 

संस्कृत में 17, 

म्यूजिक में 24, 

केमिस्ट्री में 37, 

म्यूजिक वोकल में 16, 

जूलॉजी में 22, 

भूगोल में 12, और

फिजिक्स में 40 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा बॉटनी में 24, 

फिजिकल एजूकेशन में 7, 

एजूकेशन में 3, 

अंग्रेजी में 50, 

इतिहास में 37,  

फिलाॅिसफी में 5, 

साइकॉलॉजी में 5, 

टूर एंड ट्रेवल में 3 और कॉमर्शियल आर्ट, होम साइंस, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में एक-एक पद भरा जाएगा। 

लिखित परीक्षा का पैटर्न:

डिग्री कॉलेजों में 548 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को इस बाबत विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

नई व्यवस्था में अब अभ्यर्थियों से अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मल्टीपल च्वाइस के 70 सवाल पूछे जाएंगे। विज्ञान और कला संकाय में मास्टर डिग्री करने वालों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जांचने के लिए सात-सात सवाल पूछे जाएंगे।

हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय में मास्टर डिग्री करने वालों का भाषा ज्ञान जानने के लिए संबंधित भाषा से जुड़े 14-14 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

हिमाचल प्रदेश सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान के आठ-आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पहले कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए संबंधित विषय से 80 सवाल पूछे जाते थे। इसके अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान से जुड़े बीस सवाल पूछे जाते थे। 

आयोग ने अब नई व्यवस्था देते हुए परीक्षा पैटर्न को बदल दिया है। भाषा का ज्ञान जांचने के लिए भी सवालों को परीक्षा में शामिल करने का फैसला लिया है। 

राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से परीक्षा के लिए आवेदन करने को वेबसाइट पर लिंक खोल दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

पीडीएफ में नोटिफिकेशन डाऊनलोड करने के लिए इस लिंक पे जाए 👇

PDF Notification All Subject

Official Website

न्यूज़ साभार - अमर उजाला

Post a Comment

और नया पुराने