यूजीसी नेट 2022 के लिये रजिस्ट्रेशन शुरू: आवेदन करने से पहले इस बात का रखे ध्यान

UGC NET 2022 रजिस्ट्रेशन:  NTA ( राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2022 (NET 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

इस बार NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और UGC नेट जून 2022 को मर्ज कर एक साथ रजिस्ट्रेशन शुरू किया हैं। 

इच्छुक अभ्यर्थी UGC NET की ऑफिसियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी केवल "ऑनलाइन" के माध्यम से यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।



आवेदन प्रारंभ तिथि: 30 अप्रैल 2022

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई 2022 

आपको बता दे UGC NET EXAM की तिथि अभी घोषित नहीं की गई हैं। 

परीक्षा का समय:

परीक्षा दो पालियों  में होगी । पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में  शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 

आवेदन शुल्क:

 सामान्य- 1100 ₹

 ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए:  550 ₹

 एससी एसटी व दिव्यांगों के लिए: 275 ₹

और अधिक जानकारी के लिए  आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

Post a Comment

और नया पुराने