आज गूगल डूडल के माध्यम से फ्रांस की मशहूर आर्टिस्ट रोजा बोनहेर (rosa bonheur) का 200वां जन्मदिवस मना रहा हैं।
डूडल में एक कैनवास पर भेड़ों के एक झुंड को दिखाया गया है जिसे रोजा कैनवास पर पेंटिंग करती हुई दिख रही हैं।
रोजा एक पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में जानी जाती हैं।
Rosa Bonheur रोजा बोनहेर का जन्म (16 मार्च 1822 – 25 मई 1899) फ्रांस के बोर्डो नामक स्थान पर हुआ था।
एक पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में रोजा बोनहेउर का कद 1840 के दशक में बढ़ा।
रोजा द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को 1841 से 1853 तक प्रतिष्ठित पेरिस सैलून में प्रदर्शित किया गया।
1853 में तैयार की गई रोजा की एक पेंटिंग ‘द हॉर्स फेयर' से इन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई।
इस पेंटिंग में पेरिस के घोड़ों के मार्केट को दर्शाया गया था।
रोजा की यह पेंटिंग आज भी न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित है।
सम्मान:
फ्रांसीसी महारानी यूजनी ने साल 1865 में रोजा बोनहेर को देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ‘लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित भी किया।
एक टिप्पणी भेजें