उत्तर प्रदेश में जल्द ही बेसिक शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती होगी।
अमर उजाला खबर के अनुसार बेसिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित हैं, जो बढ़ भी सकती हैं।
इस समय बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 60 हजार से अधिक पद खाली है।
गत 24 दिसंबर को 17 हजार अध्यापक भर्ती की घोषणा की गई थी। लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया आगे नही बढ़ सकी।
सूत्रों के मुताबिक विभाग मंत्रिमंडल के गठन का इंतेजार कर रहा हैं, और प्रयास है कि नई सरकार में भर्ती के पदों की संख्या 17 हजार से बढ़ाकर 40-50 हजार तक कर दी जाए।
न्यूज़ साभार- अमर उजाला
साभार अमर उजाला-17 मार्च 2022 न्यूज़ |
एक टिप्पणी भेजें