कुछ दिनों पहले शातिरों ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयनबोर्ड की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाई थी। इस मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। इस फर्जी वेबसाइट का नाम था www.upsssb.org यह एक फर्जी वेबसाइट थी। क्योंकि चयनबोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का नाम www.upsessb.org है। शातिरों ने फर्जी वेबसाइट में e को गायब कर दिया था।
क्या था पूरा मामला:
11 सितंबर को शातिरों ने चयनबोर्ड से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर शिक्षकों और दूसरे पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन भर्ती निकाली। टोटल पदों की संख्या 24178 थी। 11 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक, परास्नातक , और इंटरमीडिएट रखी गयी। और लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिये भर्ती की बात की गई।
जैसे ही यह भर्ती जॉब वेबसाइटों पर ऑनलाइन हुई यह सोशल साइट्स पर वायरल हो गयी। लोग इस वेबसाइट की स्क्रीन शॉट लेकर विभिन्न सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे।
देखें फर्जी विज्ञापन का स्क्रीन शॉट
फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने कर्नलगंज थाना (प्रयागराज) में रिपोर्ट दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए गैंग के सरगना सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया हैं।
यह फर्जी विज्ञापन समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराया गया था।
देखे फोटो
नकली वेबसाइट या भर्ती निकालकर ठगी का मामला यह नया नही हैं। आपको बता दे पहले भी इस तरह के मामले आते रहे हैं। लेकिन आज के इस इंटरनेट युग में लोगो को इस तरह की फर्जीवाड़े की जानकारी सोशल साइट्स के माध्यम से मिल जाती हैं।
एक टिप्पणी भेजें