- हाईलाइट:
- बिंदु शैली में चित्रण के लिए जाने गए
- अधिकांशतः दृश्य चित्रण किया
- फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिला
आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले है कलाकार सैयद हैदर रज़ा की कला के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारें में।
जन्म:
इनका जन्म 22 फरवरी 1922 को मध्यप्रदेश के मंडला जैसे छोटे शहर में हुआ था।
मृत्यु:
23 जुलाई 2016 को दिल्ली में 94 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।
शिक्षा:
जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट , बम्बई
कला:
रजा ने आकृति चित्रण में कभी रुचि नही ली। अधिकांशतः दृश्य चित्रण किया। इन्होंने मुख्यतः धुएं से मलिन वातावरण से युक्त नगर दृश्य चित्रित किये।
इन्होंने चित्रण की एक "बिंदु" शैली का अविष्कार किया था।
1950 में फ्रांसीसी सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मिलने पर रजा पेरिस चले गये थे। और वही पर अपनी साथी फ्रांसिसी कलाकार 'जानीन मोजिला' से विवाह कर लिया था। और पेरिस में ही बस गए थे।
रजा फ्रांस में 60 साल तक रहे। और 2011 में भारत लौटे।
महत्वपूर्ण कार्य और पेंटिंग:
रजा ने तैल माध्यम व एक्रेलिक माध्यम में अधिकांश चित्र बनाये।
कुछ प्रमुख चित्र-
सौराष्ट्र , अंकुरण, जमीन, सेरिग्राफ, आज, कश्मीर की एक गली पतझड़, चौपाटी, राजस्थान चित्र श्रृंखला , ला टेरे, तृष्णा
नोट-
- - "सौराष्ट्र" पेंटिग क्रिस्टी की नीलामी में 10 जून 2010 को 16.42 करोड़ में बिकी थी। इस पेंटिग को उन्होंने 1983 में बनाया था।
- -"ला टेरे" पेंटिग क्रिस्टी (2014) की नीलामी में 18.61 करोड़ में बिकी थी।
सम्मान:
14 जुलाई 2015 में रजा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान " द लीजियन ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा प्रारम्भ किया गया था।
-1946 में बॉम्बे आर्ट सोसायटी द्वारा रजत पदक का सम्मान।
-1948 में बॉम्बे आर्ट सोसायटी द्वारा स्वर्ण पदक का सम्मान।
- 1992-93 में कालिदास सम्मान
पद्म पुरस्कार सम्मान
1981 में पद्मश्री
2007 में पद्मभूषण
2013 में पद्मविभूषण सम्मान मिला।
अन्य:
-भारतीय युवकों को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतू " रजा फाउंडेशन" की स्थापना की।
-रजा प्रगतिशील कलाकार संघ (पैग-प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप) से भी जुड़े रहे।
हमारा ये पोस्ट आपको कैसा लगा, नीचे कमेंट में बताए। आप हमें मेल भी कर सकते हैं। हमारा मेल id है-
आप हमें सोशल साइट्स (टेलीग्राम, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, व अन्य) पर फॉलो भी कर सकते हैं। लिंक नीचे दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें