- हाईलाइट:
- रामप्पा मंदिर और धौलावीरा यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल
- भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या अब 40 हो गयी।
यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने 44वें सेशन में भारत को तेलंगाना में स्थित "काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर" और गुजरात मे स्थित "धौलावीरा" को विश्व धरोहर स्थल में शामिल करने का फैसला लिया।
1- रामप्पा मंदिर के बारे में:
●यह मंदिर तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में स्थित हैं।
●इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था।
●इस मंदिर का नाम , इस मंदिर के मुर्तिकार के नाम पर ही रखा गया है।
●इस मंदिर को मुर्तिकार रामप्पा ने बनाया हैं।
●यह मंदिर शायद भारत का एकमात्र मंदिर है। जिस मुर्तिकार ने इसे बनाया ,उसी मुर्तिकार के नाम पर है यह मंदिर।
●इस मंदिर को हजार खंभो वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
●मंदिर के इतिहास के अनुसार इसका निर्माण काकतिय नरेश राजा रूद्र देव ने करवाया था.
●यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं।
●यह मंदिर एक तारे के आकार के जैसा है।
●तारे के आकार वाले इस मंदिर को "त्रिकुटल्यम" के नाम से भी जाना जाता है।
●इस मंदिर के दीवारों पर रामायण और महाभारत की कहानी को नक्काशियों के जरिए उकेरा गया है।
●यह मंदिर 6 फीट ऊंचे आधार पर खड़ा है।
●मंदिर के इतिहास के अनुसार मंदिर को बनाने में 40 साल लगे थे।
●यूनेस्को ने इस मंदिर को 25 जुलाई 2021 को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में दर्ज किया।
2- धौलावीरा के बारें में:
●गुजरात में हड़प्पा काल के शहर "धोलावीरा" को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया।
● धोलावीरा भारत के गुजरात राज्य के कच्छ ज़िले की भचाउ तालुका में स्थित एक पुरातत्व स्थल है।
● धौलावीरा को हड़प्पा काल के 5 सबसे बड़े स्थलों में से एक है।
●धोलावीरा में सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष और खण्डहर मिलते हैं।
● धोलावीरा पांच हजार साल पहले विश्व के सबसे व्यस्त महानगर में गिना जाता था।
● गुजरात में अब तक तीन विश्व धरोहर स्थल थे- जिनमें
A-पावागढ़ के पास चंपानेर,
B-पाटन में रानी की वाव और
C-एतिहासिक शहर अहमदाबाद
शामिल थे।
●यूनेस्को ने इस स्थल को 27 जुलाई 2021 को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में दर्ज किया।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:
●यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस(फ्रांस) में है।
●विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल को मनाया जाता है।
●भारत मे विश्व धरोहर स्थलों की संख्या अब 40 हो गयी। (आंकड़े 28 जुलाई 2021 तक)
● इन स्थलों में 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक व एक मिश्रित संपत्ति है।
विश्व में सबसे ज्यादा विश्व धरोहर स्थल?
टॉप 5 लिस्ट देखे-
- 1- इटली - 57 विश्व धरोहर स्थल
- 2- चीन - 56 विश्व धरोहर स्थल
- 3- जर्मनी- 51 विश्व धरोहर स्थल
- 4- स्पेन - 49 विश्व धरोहर स्थल
- 5- फ्रांस- 48 विश्व धरोहर स्थल
- 6-भारत- 40 विश्व धरोहर स्थल
एक टिप्पणी भेजें