- हाईलाइट:
- एंटीवायरस के निर्माता जॉन मैकफ़ी ने की आत्महत्या
- जॉन मैकफ़ी "फादर ऑफ एंटीवायरस" कहे जाते थे।
हम सभी अपने पीसी या लैपटॉप को वायरस से सुरक्षित रखने के लिये एंटीवायरस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये एंटीवायरस सबसे पहले किसने बनाया था?
आज हम बात करने वाले हैं प्रसिद्ध कम्प्यूटर एंटीवायरस साफ्टवेयर के निर्माता या फादर जॉन मैकफ़ी के बारें में, जिन्होंने हाल ही में 23 जून 2021 को स्पेन की एक जेल में आत्महत्या कर ली।
जॉन मैकफ़ी को दुनिया का पहला एंटीवायरस बनाने वाला माना जाता हैं।
आत्महत्या:
75 वर्षीय जॉन मैकफी की मौत से कुछ घंटे पहले स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने के मामले में फैसला आया था।
75 साल के जॉन मैकफी पर अमेरिका में टैक्स चोरी के आरोप में केस दर्ज था।
वह स्पेन के एक जेल में बंद थे और स्पेंन के हाइकोर्ट के एक फैसले में उन्हें स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दी गई थी, क्योंकि उनपर अमेरिका में टैक्स चोरी के आरोप में केस दर्ज था।
स्पेन के हाइकोर्ट के फैसले के कुछ घण्टों बाद ही वह अपने जेल में मृत पाए गए।
जीवनी-
जॉन मैकफी ने दुनिया का पहला एंटीवायरस साफ्टवेयर " मैकफ़ी ( McAfee) बनाया था।
जॉन मैकफी का जन्म 18 सितंबर 1945 को सिंडरफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।
जॉन मैकफी का पूरा नाम John David McAfee था।
जॉन मैकफी ने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर कंपनी McAfee की स्थापना 1987 में की थी।
बाद में जॉन मैकफी ने इस कंपनी से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद इस कंपनी को 2011 में Intel ने खरीद लिया।
हालांकि, इंटेल ने इसका ब्रांड नेम McAfee चेंज नही किया। और वर्तमान में भी McAfee ब्रैंड नेम से ही इसकी बिक्री होती हैं।
एक टिप्पणी भेजें