पाब्लो पिकासो की यह पेंटिंग रिकॉर्ड कीमतों में नीलाम हुई

 

photo credit- Christie's Twitter

विश्व प्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो pablo picasso पिकासो की यह पेंटिंग $103,410,000 करीब (7,57,77,91,731.00 Indian Rupee) में नीलाम हुई।

पाब्लो पिकासो की इस पेंटिग का नाम है- "मेरी थ्रीज" (Marie- Therese).

पिकासो ने इस पेंटिग को 1932 में बनाया था।

यह पेंटिग गुरुवार को (14 मई 2021) न्यूयॉर्क में क्रिस्टी (Christie's) की नीलामी में रिकार्ड 103.4 मिलियन डॉलर में बिकी।

Christie's ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी।

पाब्लो पिकासो की इस पेंटिंग में एक औरत खिड़की के पास बैठी है।

इस पेंटिंग की 90 मिलियन डॉलर में बोली लगने के 19 मिनट बाद बेची गयी। बाद में फीस और कमीशन जोड़े जाने पर इसकी कीमत 103.4 मिलियन डॉलर हो गई।

इस पेंटिग के बारे में आश्चर्य ये है कि यह पेंटिग 8 साल पहले लंदन की एक नीलामी में 44.8 मिलियन डॉलर में बिकी थी। और अब इस पेंटिग की कीमत दुगने दामों पर नीलाम हुई हैं।

पाब्लो पिकासो के बारे में:

पाब्लो पिकासो का जन्म 25 अक्टूबर 1881 को स्पेन के मलागा गाँव मे हुआ था ।

बहुत कम लोग जानते होंगे पिकासो चित्रकार होने के साथ साथ मूर्तिकार भी था।

रंगों के प्रयोग के आधार पर पिकासो का काल ब्लू पीरियड एवं पिंक पीरियड से जाना जाता हैं। 

1901 से 1904 तक - नीला काल ( ब्लू पीरियड) कहलाता है। इसमें पिकासो के चित्रों में नीले रंग की प्रधानता थी।

1904 से 1906 तक- गुलाबी काल (पिंक पीरियड) कहा जाता हैं। इस पीरियड में पिकासो के चित्रों में नीले रंग की जगह गुलाबी रंग ने प्रमुख स्थान ले लिया।

1906- 1908 तक- नीग्रो काल कहलाता है। इस काल का सबसे प्रसिद्ध चित्र " आविनयो की स्त्रियां" हैं। 

"आविनयो की स्त्रियां" पेंटिग घनवाद का प्रथम चित्र माना जाता हैं। और पिकासो "घनवाद का प्रवर्तक" था।

8 अप्रैल 1973 को इस महान कलाकार की मृत्यु हो गई।

  • पिकासो की विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग्स:
  • अल्जीयर्स की महिलाएं ( Les femmes d' Alger)
  • आविनयो की स्त्रियां
  • आराम कुर्सी पर बैठी महिला
  • ग्वेरनिका ( Guernica)
  • तीन वादक/तीन संगीतज्ञ ( Three musicians)
  • स्वप्न ( The Dream)
  • पैर का अध्ययन चित्र
  • गिटार
  • वायोलिन

Post a Comment

और नया पुराने