देशज कला:भारतीय कलाओं पर आधारित पहली पुस्तक

 


डॉ ह्रदय गुप्ता की "देशज कला" भारतीय लोक, जनजातीय , पारम्परिक, एवं हस्तशिल्प कलाओं पर आधारित एक उच्च कोटि की बेहतरीन पुस्तक हैं। 

भारतीय कलाओं पर आधारित यह पहली ऐसी पुस्तक हैं जिसमें देश भर की कलाओं को शामिल किया गया हैं।

इस पुस्तक को मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं राजस्थान हिंदी ग्रन्थ अकादमी द्वारा प्रकाशित किया गया हैं। 

डॉ. हृदय गुप्ता ने बताया कि उन्हें यह पुस्तक लिखने की प्रेरणा उस समय मिली जब उन्होंने देखा कि कला व साहित्य पर लेखन न के बराबर है। चित्रकला, लोक कला, संस्कृति व पारंपरिक कलाओं की बात तो की जाती है लेकिन अगर उनके अंदर की बारीकियां ढूढऩे चलें तो एक अच्छा साहित्य बड़ी मुश्किल से मिलता है। इस बात को ध्यान रखते हुए उन्होंने यह पुस्तक लिखना शुरू की। उन्होंने बताया कि- गावों में बिखरी देशज कला को एकत्र करने में 20 साल लगा दिए।

आपको बता दे डॉ. हृदय गुप्ता को इस पुस्तक के लिए साहित्य कला के सर्वोच्च सम्मान "गिरीजा देवी पुरस्कार" से भी सम्मानित किया गया
यह पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध हैं। खरीदने के लिए इस लिंक पे जाए 👉 Click

Post a Comment

और नया पुराने