रैफेल की कला में अति सौभ्यता एवं नारी स्वरूप की मधुर कोमलता इटैलियन कला के वरदान थे। रैफेल सांजियो की सर्वाधिक ख्याति उसके मैडोना चित्रों से हैं। रैफेल की कला से ही बारोक शैली का विकास हुआ।
रैफेल संजियो की कला:
रैफेल संजियो ( Raphael Sanzio) एक समन्वयवादी कलाकार था।
चरम पुनरुत्थान के 3 महान कलाकार थे। लियोनार्डो द विंची, माइकेल एंजिलो और रैफेल सांजियो। रैफेल सांजियो इनमें सबसे छोटा था।
रैफेल सांजियो का जन्म 28 मार्च or 6 अप्रैल 1483 को इटली के उर्बिनो में हुआ था।
इसके पिता Giovanni Santi एक चित्रकार थे।
सन 1500 में रैफेल पेरुजिनो के यहां कार्य सीखने लगा। और उसी समय जब वह 17 साल का था तब उसने " सैनिक का स्वप्न" (The Knight) चित्र की रचना की। चित्र सुरक्षित- नेशनल गैलरी लन्दन।
![]() |
स्कूल ऑफ एथेंस- pc@wikipedia |
रैफेल ने अपना सर्वश्रेष्ठ भित्तिचित्र (1509 से 1511 के मध्य ) "स्कूल ऑफ एथेंस" ( School of Athens) बनाया। इस पेंटिंग में प्लेटो और अरस्तू को बात करते हुए दिखाया गया हैं। यह पेंटिंग चरम पुनरुत्थान काल की सर्वश्रेष्ठ कृति मानी जाती हैं।
रैफेल जब 1508 में रोम गया था और वहा पर पोप जूलियस द्वितीय द्वारा वैटिकन में चित्रांकन के लिए नियुक्त हुआ। और जल्द ही वह वहां का प्रमुख चित्रकार बन गया। और यही पर उसने अपनी सबसे प्रसिद्ध कृति " स्कूल ऑफ एथेंस" का निर्माण किया।
इस पेंटिंग में प्लेटो लाल रंग में चित्रित है तो वही अरस्तू नीले वस्त्रों में चित्रित है।
![]() |
ईशा का दिव्य शरीर धारण करना pc@wp |
रैफेल की अंतिम श्रेष्ठ कृति " ईशा का दिव्य शरीर धारण करना" ( The Transfiguration) हैं। जो उसने 1517 में प्रारंभ की थी। लेकिन वह इसे पूर्ण नही कर सका। क्योंकि मात्र 37 वर्ष की आयु में 6 अप्रैल 1520 को इसकी मृत्यु हो गयी।
इस पेंटिंग को रैफेल के प्रिय शिष्य ज्यूलियो रोमानो ने पूरा किया।
रैफेल अपने युग का एक महान कलाकार था। इसीलिए उसे " डिवाइन पेंटर " कहा जाता हैं।
महत्वपूर्ण चित्र:
●लीडा और हंस ( Lida and Swan) रॉयल संग्रह ब्रिटेन में सुरक्षित
●सिस्टाइन मैडोना (Sistine Madonna) (1512)
●मैडोना तथा शिशु (Madonna and child)(1505)
●द मैरिज ऑफ द वर्जिन (1504) ( The Marriage of Virgin) ब्रेरा आर्ट गैलरी, मिलान (इटली) में सुरक्षित
●स्कूल ऑफ एथेंस ( 200इंच×300इंच, फ्रेस्को माध्यम में) अपोस्टोलिक पैलेस, वेटिकन सिटी इटली में सुरक्षित।
●द होली फैमिली (1518) The Holi Family
●कला की सभी खबरें अब टेलीग्राम पर भी। जॉइन करें
एक टिप्पणी भेजें