राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National gallery of modern Art) (NGMA) गैलरी स्थापित करने का विचार पहली बार 1949 मे आया।
फिर उसके बाद उप राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन ने 29 मार्च 1954 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और शहर के कलाकारों और कला प्रेमियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
यह कला दीर्घा जयपुर के तत्कालीन महाराजा के निवास स्थान जयपुर हाउस में स्थित हैं।
नंदलाल बोस, राजा रवि वर्मा, अमृता शेरगिल, यामिनी राय, देवी प्रसाद राय चौधरी सहित यहाँ पर राष्ट्रीय कलाकारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की कलाकृतियां संग्रहित हैं।
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित हैं।
![]() |
अद्वैत गड़नायक- महानिदेशक NGMA |
वर्तमान में ( यह लेख लिखे जाने तक 29 मार्च 2021) राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गड़नायक ( Adwaita Gadanayak) जी हैं।
महानिदेशक संदेश:
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आधुनिक गैलरी और आधुनिक दृश्य कला प्रथाओं के लिए समर्पित भारत की प्रमुख राष्ट्रीय संस्था नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) के पहले महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालना वास्तव में मेरे लिए गर्व का क्षण है।
यह भूमिका इस अग्रणी संस्था, भारत और विदेशों में कलाकार समुदाय और इस गहराई से निहित और विविध देश के नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी की एक बड़ी भावना के साथ आती है।
मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग और साझेदारी की आशा करता हूं।
अद्वैत गडनायक (निर्देशक- जनरल)
नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय की दो शाखायें हैं। एक मुंबई में है और दूसरी बेंगलुरु में।
मुंबई शाखा- सर कावसजी जहांगीर पब्लिक हाल , महात्मा गांधी मार्ग।
बेंगलुरु शाखा- मणिक्यवेलु , 49 पैलेस रोड बेंगलुरु।
यह कला दीर्घा भारत में अपनी तरह का प्रमुख संस्थान है। यह भारत सरकार के संस्कृति विभाग के अधीनस्थ कार्यालय के रूप में चलाया और संचालित किया जाता है।
आज यह संग्रहालय देश में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे महत्वपूर्ण संग्रह है।
●कला से जुड़ी खबरें अब टेलीग्राम पर भी जॉइन करें-
एक टिप्पणी भेजें