DSSSB ड्राइंग शिक्षक भर्ती: महत्वपूर्ण सूचना 2021


 DSSSB ड्राइंग शिक्षक भर्ती महत्वपूर्ण सूचना 2021

दिल्ली अधीनस्थ चयन बोर्ड द्वारा जनवरी 2020 में PGT फाइन आर्ट, ड्राइंग टीचर और PGT ग्राफिक के पदों के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए थे।

  इसके लिए 24 जनवरी 2020 से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। और जिसकी लास्ट डेट 23 फरवरी 2020 थी। 

अब इसी के सम्बंध में DSSSB द्वारा एक अपडेट जारी की गई हैं। जिसमें अपने पंजीकरण फॉर्म को अपडेट करना हैं। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आगामी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। 

DSSSB द्वारा जारी इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े👇

पोस्ट कोड 1/20 से 88/20 और 90/20 से 116/20 के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना।।

विषय:- विज्ञापन संख्या 01/20, 02/20, 03/20, 04/20, और पोस्ट कोड 01/20 से 88/20 और 90/20 से 116/20 के सम्बंध में OARS में अनिवार्य अपडेशन के संबंध में।।

उन सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने पहले OARS के माध्यम से विज्ञापन संख्या 1/20, 2/20, 3/20, 4/20, और 5/20 पोस्ट कोड 1/20 से 88/20 और 90/20 से  116/20 के तहत आवेदन कर दिया है। उन्हें अपने OARS पंजीकरण को अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी।

इस सम्बंध में निर्देश OARS पोर्टल (https://dsssbonline.nic.in) और DSSSB की वेबसाइट ( https://dsssb.delhi.gov.in ) पर दिए गए हैं।

उक्त पोस्ट कोड में पहले से ही OARS (online application and Registration System) में पंजीकृत होने वाले सभी उम्मीदवारों / आवेदकों को सूचित किया जाता हैं कि बोर्ड ने "OARS में एक नई पंजीकरण प्रणाली " आरंभ की हैं और उम्मीदवारों को आई. डी. प्रमाण अपलोड करना है और नवीनतम पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर 5×7 ( शरीर का ऊपरी आधा हिस्सा केवल स्पष्ट रूप से चेहरा, दोनों कान और दोनों कंधे तक) भी अपलोड करना , उसके प्रत्येक आवेदन के लिए जरूरी हैं। 

परीक्षा में शामिल होने के लिए या शॉर्टलिस्ट किये जाने पर ई- डोजियर की जांच और जमा करने के समय आवेदक द्वारा दर्ज आई डी प्रूफ को क्रास चेक किया जायेगा। इसके अलावा पोस्टकार्ड साइज फोटोग्राफ यानी 5×7 ( शरीर का ऊपरी आधा हिस्सा केवल स्पष्ट रूप से चेहरा, दोनों कान और दोनों कंधे तक) को भी ई एडमिट कार्ड का हिस्सा बनाया जाएगा। इस सम्बंध में उम्मीदवारों को SMS और ईमेल भी भेजे जा रहे हैं।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि वे अपने पंजीकृत लॉगिन (OARS) आईडी /पासवर्ड के माध्यम से 1 फरवरी 2021 से 21 फरवरी 2021 तक उपरोक्त विवरणों को अपडेट करें, अन्यथा वे भविष्य में DSSSB द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं में नही  बैठ पाएंगे। (date extended 7 march 2021) अब 7 मार्च तक फ़ोटो/आईडी अपडेट कर सकते है)👇



 चुकी ये विवरण उन परीक्षाओं के लिए ई- एडमिट कार्ड का हिस्सा बनने के लिए है।

सूचना 


यह सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।

उप सचिव ( DSSSB)

 पिछला विज्ञापन देखे- इस लिंक पे जाये👇 

https://www.tgtpgtkala.com/2020/01/dsssb-2020-24-2020.html?m=1

फॉर्म अपडेट करने के लिए इस लिंक पे जाये- 👇

https://dsssbonline.nic.in/

Post a Comment

और नया पुराने