गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला: Republic Day 2021

 


राजपथ , नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला हैं।

उत्तर प्रदेश की इस झांकी में आयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को दिखाया गया था। 

उत्तर प्रदेश की इस झांकी के बीच में भव्यता के साथ आयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया हैं और साथ ही महर्षि बाल्मीकि को रामायण का पाठ करते दिखाया गया हैं। 



यूपी गवर्नमेंट ने ट्विटर पर ट्वीट किया- " राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के सुअवसर पर आज देश विभिन्न संप्रदायों की आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के वैभव से अवगत हुआ। 

उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी में सामाजिक सद्भाव व सांस्कृतिक विरासत के उत्कृष्टतम उदाहरण की झलक दिखी। "

आपको बता दे पिछले साल 2020 में असम को पहला स्थान मिला था।

Post a Comment

और नया पुराने