मूर्तिकार सुदर्शन शाहू को मिलेगा पद्म विभूषण का सम्मान: सरकार ने 2021 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। देखे लिस्ट

 


72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। जिनमें से 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण10 व्यक्तियों को पद्म भूषण और 102 व्यक्तियों को पद्म श्री का सम्मान मिलेगा। 

मूर्तिकार सुदर्शन साहू के बारें में:

उड़ीसा के मूर्तिकार सुदर्शन साहू को भारत सरकार का प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्म विभूषण सम्मान (2021) से नवाजा जाएगा। मूर्तिकार सुदर्शन साहू पत्थरों पर अपनी बेहतरीन नक्काशी के लिए जाने जाते हैं।

मूर्तिकार सुदर्शन साहू का जन्म 1939 में पुरी (उडीसा) के दिव्य शहर में हुआ । उन्हें 1981 में पत्थर पर नक्काशी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 

इन्हें 1988 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका हैं। और 2003 में उन्हें शिल्प गुरु पुरस्कार मिला। 

सुदर्शन साहू ने 1991 में ओड़ीसा सरकार की मदद से सुदर्शन आर्ट एंड क्राफ्ट्स विलेज की स्थापना की। यह क्राफ्ट विलेज पत्थर, लकड़ी और फाइबर ग्लास की मूर्तियों से बनी पारंपरिक मूर्तियों का एक प्रशिक्षण और रचनात्मक केंद्र हैं । 

श्री साहू ने 1977 में सुदर्शन शिल्प संग्रहालय(पुरी) को विकसित किया। जो लोग मूर्तियां बनाने की कला में रुचि रखते हैं, उन्हें सुदर्शन संग्रहालय अवश्य जाना चाहिए। यह पूर्वी भारत के एक तटीय शहर, पुरी, ओडिशा के स्टेशन रोड पर यह स्थित हैं।

पद्म पुरस्कारों की लिस्ट 2021:

7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार मिला-

  • शिंजो आबे, (जापान के पूर्व प्रधानमंत्री)
  • सुदर्शन साहू, (मूर्तिकार)
  • मौलाना वहीदुद्दीन खान, (इस्लामिक विद्वान)
  • स्वर्गीय एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (प्रख्यात गायक)
  • बीबी लाल, (पुरातत्व)
  • डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, (चिकित्सा)
  • नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, यूएसए) 

10 व्यक्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार मिला-

  • सुमित्रा महाजन, (पूर्व लोकसभा अध्यक्ष)
  • रजनीकांत देवदास श्रॉफ (व्यापार उद्योग)
  • चंद्रशेखर कंबरा, (प्रमुख कवि )
  • नृपेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त सिविल सेवक )
  • स्वर्गीय केशुभाई पटेल, (गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री)
  • स्वर्गीय तरुण गोगोई (असम के पूर्व मुख्यमंत्री 
  • स्वर्गीय रामविलास पासवान (मरणोपरांत ) पूर्व केंद्रीय मंत्री 
  • कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा, गायक (कला)
  • कल्बे सादिक, (धर्म)
  • तरलोचन सिंह, (जनसेवा)

102 व्यक्तियों को पद्म श्री पुरस्कार मिला-









जॉइन टेलीग्राम👉टेलीग्राम

Post a Comment

और नया पुराने