19 दिसंबर 2020 को अमृता शेरगिल द्वारा बनायी गयी एक दुर्लभ पेंटिंग करीब 10.86 करोड़ में बिकी हैं।
यह पेंटिंग उनके पति डॉ. विक्टर इगन की हैं।
नीलामी गृह अस्तागुरु के अनुसार यह पेंटिंग माडर्न इंडियन आर्ट की ऑनलाइन बिक्री में बेची गयी।
इस पेंटिंग में डॉ. विक्टर इगन हंगरी की सेना की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं।
इस पेंटिंग को अमृता शेरगिल ने 1939 में बनाई थी।
इस पेंटिंग को अमृता शेरगिल ने अपने पति के परिवार को उपहार देने के लिए बनाई थी।
संक्षेप में-
- ●पेंटिंग का नाम - Portrait Of Victor Egan (विक्टर एगन का पोर्ट्रेट)
- ●कलाकार- अमृता शेर-गिल
- ●किस माध्यम में बना- तैल रंगों से कैनवास पर बना चित्र
- ●किस साल बना - 1939
- ●पेंटिंग साइज - 31.5 x 25
- ●कितने में बिकी - 10,86,75,000₹
- ●कब बिका- 19 दिसंबर 2020 को
- ●किस नीलामी गृह द्वारा बेचा गया - अस्तागुरु (Astaguru)
अमृता शेरगिल के बारे में-
अमृता शेरगिल का जन्म 30 जनवरी 1913 में बुडापेस्ट (हंगरी) में हुआ था। अमृता शेरगिल के पिता उमराव सिंह एक भारतीय सिक्ख जमींदार थे। और उनकी माता 'मारिया अन्तवानेत गोरेसमन' हंगेरियन थी। जो ओपेरा की प्रसिद्ध कलाकार थी।
डॉ एगन अमृता शेरगिल के ममेरे भाई थे और अमृता शेरगिल ने अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध एगन से शादी की थी।
पहली बार अमृता शेरगिल 1921 में भारत आयी। और 1929 तक वह शिमला में रही। उसके बाद इन्होंने यह के जनजीवन को अपने चित्रों का विषय बनाया।
अमृता शेरगिल की कला के बारे में हमने अलग से पोस्ट तैयार किया हैं आप इस लिंक पे जाके पढ़ सकते हैं।
photo credit- Astaguru
एक टिप्पणी भेजें