क्या आप जानते हैं? भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा हैं?और किस भगवान को समर्पित है ? तो आइए आज हम आपको भारत के सबसे अमीर मंदिरों के बारे में बताते हैं। देखे भारत के टॉप 5 अमीर मंदिरों की लिस्ट:
1- पद्मनाभस्वामी मंदिर:
पद्मनाभस्वामी मंदिर देश का सबसे अमीर मंदिर हैं। यह भारत के केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम में स्थित हैं। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित हैं।
संपत्ति: इस मन्दिर की कुल संपत्ति लगभग दो लाख करोड़ रुपये यानी 20 बिलियन डॉलर हैं।
2- तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर (तिरुपति बालाजी):
आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर दूसरे सबसे अमीर मन्दिरों में से एक हैं। यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित हैं, जो भगवान विष्णु के अवतार हैं।
संपत्ति: इस मंदिर को लगभग सलाना 650 करोड़ रुपये मिलते हैं।
3- शिरडी साई बाबा:
महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित साई मन्दिर भारत के अमीर मन्दिरो में से एक हैं। कहा जाता हैं कि शिरडी का साई मन्दिर बाबा का ही समाधि स्थल हैं और उन्होंने अपने आखिरी दिनों में यही पर समाधि ली थी। और यही पर चिरनिद्रा में लीन हो गए थे। कुछ लोग उन्हें हिन्दू बताते हैं तो कुछ मुसलमान। शायद यही वजह है उनके दरबार में दोनों ही समुदाय के लोग सिर झुकाते हैं।
संपत्ति- सालाना 360 करोड़
4- वैष्णों देवी मंदिर:
यह मंदिर जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में कटरा नगर के समीप पहाड़ियों पर स्थित हैं। इन पहाड़ियों को त्रिकुटा पहाड़ी भी कहते हैं। यह मंदिर 5, 200 फिट की ऊँचाई पर स्थित हैं।
संपत्ति: सलाना लगभग 500 करोड़ रुपये।
5- सिद्धिविनायक मंदिर:
महाराष्ट्र के मुम्बई स्थित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित हैं। सिद्धिविनायक गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप हैं। क्या आप जानते हैं इस मंदिर को सिद्धिविनायक क्यों कहते है? गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूंड़ दाई तरफ मुड़ी होती हैं, ऐसे मन्दिर सिद्धपीठ कहलाते हैं। और उनके मन्दिर सिद्धिविनायक मंदिर कहलाते हैं।
संपत्ति: सालाना 125 करोड़ रुपये
●हमसे जुड़े 👇टेलीग्राम , फेसबुक , यूट्यूब , इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।
एक टिप्पणी भेजें