वी. एस. गायतोंडे की पेंटिंग बनी भारत की सबसे महंगी पेंटिंग: रिकार्ड 32 करोड़ में बिकी (V.S. Gaitonde)

 


भारत के अमूर्त कलाकारों में गिने जाने वाले वासुदेव शान्तु गायतोंडे( V. S. Gaitonde) की एक अनाम पेंटिंग रिकार्ड 32 करोड़ में बिकी हैं। यह भारत की किसी भी कलाकार की सबसे महंगी पेंटिंग हैं। 

गायतोंडे की अनाम(untitled)1974 पेंटिग जो 32 करोड़ में बिकी☝️

खबर के मुताबिक मुंबई में गुरुवार को हुए ऑक्शन में ये सबसे बड़ी बोली थी. इस पेंटिंग को म्यूजियम ऑक्शन हाउस पुंडोले ने नीलामी के लिए रखा। .

कौन हैं वी. एस गायतोंडे:

वी. एस गायतोंडे अमूर्तन कला के चित्रों के पितामह के रूप में जाने जाते हैं।

इनका जन्म 1924 में नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ। और इन्होंने सर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट से कला की शिक्षा ली।

वी. एस गायतोंडे प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (PAG) के चुनिंदा सदस्यों में से एक थे। जिसमें रजा, हुसैन, आरा, अम्बा दास गाड़े, मूर्तिकार बाकरे जैसे सदस्य शामिल थे।

वी. एस गायतोंडे ने अपने चित्रों में  अमूर्तता होते हुए भी स्वंय को कभी अमूर्त चित्रकार नही माना।

इनकी प्रारंभिक कला शैली जैन तथा बसोहली चित्रों से प्रभावित थी। और इन्होंने अपनी कला में विशिष्ट धारणाओं का समावेश किया।

वी. एस गायतोंडे की कला पिकासो के घनवादी आकारों की रंग योजना व हेनरी मातीसपॉल क्ली के रेखांकन से प्रभावित हुई।

इन्होंने दिल्ली , मुम्बई न्यूयॉर्क आदि जगहों पर एकल प्रदर्शनियां  की। इन्होंने यूरोप की भारतीय कला प्रदर्शनी, रॉयल अकेडमी ऑफ आर्ट के भारतीय कला उत्सव तथा त्रिनाले लन्दन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

1971 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान भी मिला।

2001 में इनकी मृत्यु हो गयी।

इनकी कला का दुःखद पहलू:

पश्चिमी कलाकार विंसेंट वान गोंग जब तक जीवित रहा उसकी कला को वो सम्मान नही मिला , जिसका वो हकदार था। मरने के बाद उसकी पेंटिंग करोड़ो में बिकी। ठीक वैसा ही गायतोंडे जी के साथ भी रहा। 

गायतोंडे तब चर्चा में आये जब 2015 में उनकी एक पेंटिंग  करीब 29 करोड़ में बिकी।

एक कला प्रेमी ने लिखा कि- " गायतोंडे - एक  'गरीब आत्मा' ! इनको कभी भी जीवित रहते हुए वह महत्व  नही मिला और न ही उनका कोई काम बिका !  लेकिन, उनकी मृत्यु के बाद - उनके बेटे और बहू ने उनके कामों को खोजना शुरू कर दिया --- जिनकी कीमत अब करोड़ों में है!  एक कलाकार होने के नाते यह सबसे दुखद हिस्सा है;  यह एक जीवन बीमा खरीदने की तरह है जब आपके जाने के बाद किसी और को लाभ मिलता है!

कुछ और प्रसिद्ध पेंटिंग:

●कलाकार- गायतोंडे

पेंटिंग- Untitled

कीमत- 29 करोड़

●कलाकर- S H Raza

पेंटिंग- Saurashtra( सौराष्ट्र)

कीमत- 25 करोड़

●कलाकार- Amrita Sher-Gil

पेंटिंग- Self-Portrait (सेल्फ पोट्रेट)

कीमत- 21करोड़

●कलाकार- S H Raza

पेंटिंग- La Terre(ला  तेरे)

कीमत- 18.5 करोड़

●कलाकार- Souza

पेंटिंग- Birth (बर्थ)

कीमत- 18.1 करोड़ 

 

Post a Comment

और नया पुराने