नवशास्त्रीयतावाद का जन्मदाता:जॉक लुइस डेविड (jacques louis david)

 


नव शास्त्रीयतावाद का प्रमुख कलाकार जॉक लुइस डेविड का जन्म आज ही के दिन (30 अगस्त 1748-1825) को पेरिस में हुआ था। 

जॉक लुइस को नवशास्त्रीयतावाद का जन्मदाता माना जाता हैं। .

"हिरोशिया का प्रण" जॉक लुइस का  सर्वाधिक प्रसिद्ध चित्र हैं। और नवशास्त्रीयतावाद का प्रथम चित्र माना जाता हैं।

"हिरोशिया का प्रण" या होराथी की शपथ (Oath of the Horatii) वर्तमान में लूव्र संग्रहालय पेरिस में सुरक्षित है।

"हिरोशिया का प्रण" चित्र कैनवास पर तैल माध्यम में बनाया गया हैं। 

जॉक लुइस फ्रांस के शासक नेपोलियन का कट्टर समर्थक था। 

नेपोलियन ने जॉक लुइस को अपना प्रमुख चित्रकार नियुक्त किया था। 

जॉक लुइस ने नेपोलियन के "सिंहासनारोहड़" का चित्र भी बनाया था।

नेपोलियन के पतन के बाद जॉक लुइस डेविड ब्रुसेल्स चला गया, जहाँ पर उसकी मृत्यु हो गयी।

जॉक लुइस डेविड के प्रमुख चित्र: ..

●सुकरात की मृत्यु

●सेबाइन्स का अपहरण

●सूली पर ईसा

●मिनर्वा की विजय

आल्प्स पर्वत पार करते नेपोलियन

Post a Comment

और नया पुराने