औरंगजेब की कला: और मुगल चित्रकला का पतन(Aurangzeb and Mughal Painting)

 


30 अगस्त का दिन मुगल साम्राज्य के इतिहास में  वह दिन था जब औरंगजेब ने( शाहजहां का पुत्र)अपने बड़े भाई दारा शिकोह को मौत के घाट उतार दिया था. 

औरंगजेब की कला: और मुगल चित्रकला का पतन:

यद्यपि औरंगजेब ने चित्रकला पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन इसके बावजूद स्वयं उसकी युवावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक के चित्र मौजूद हैं।

औरंगजेब की  युवावस्था  का एक चित्र ब्रिटिश म्यूजियम लंदन में सुरक्षित है । औरंगजेब की वृद्धावस्था के निम्न दो चित्र महत्वपूर्ण हैं। .

1- बीजापुर के घेरे के समय सोने के तख्त पर बैठे हुए वृद्ध औरंगजेब (बोस्टन रोल्स संग्रह अमेरिका) 

2- गोलकुंडा विजय के दौरान वृद्ध औरंगजेब का चित्र ( रामपुर स्टेट लाइब्रेरी , नैनीताल)

औरंगजेब कट्टर इस्लाम अनुयाई शासक था, उसने इस्लामी नियमों के अनुसार शासन प्रारंभ किया और संगीत चित्रकला सहित सभी गैर इस्लामी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया।.

वस्तुतः संगीत पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद सर्वाधिक संगीत संबंधी पुस्तकों की रचना औरंगजेब के शासनकाल में ही की गई। आपको बता दें की औरंगजेब स्वयं एक अच्छा वीणा वादक था।

औरंगजेब द्वारा बनवाये गए मस्जिद और मक़बरे

1- औरंगजेब द्वारा औरंगाबाद में अपनी बेगम राबिया उद दौरानी के मकबरे का निर्माण ताजमहल की नकल पर कराया था इसीलिए इसे द्वितीय ताजमहल की संज्ञा दी जाती है। इस मकबरे को बीबी का मकबरा  कहा जाता है।

2- औरंगजेब ने दिल्ली के लाल किले के अंदर मोती मस्जिद का निर्माण कराया था। 

3- औरंगजेब के कार्यकाल में फिदाई खां की देखरेख में प्रसिद्ध बादशाही मस्जिद का निर्माण भी कराया गया था। 

4- औरंगजेब के शासनकाल में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण भी हुआ था।

(औरंगजेब के समय चित्रकला का पतन हो गया था, लेकिन इसके उत्तराधिकारी उत्तर कालीन मुगल बादशाहों में फारुख शियर और मु. शाह रंगीला ने चित्रकला में रुचि ली थी।)


                   


Post a Comment

और नया पुराने