नवशास्त्रीयतावाद के प्रमुख कलाकार जीन ऑगस्ट डोमिनिक अंग्र ( Jean Auguste Domini Ingres) की कला

 




आज हम बात करने वाले हैं नवशास्त्रीयतावाद के एक प्रमुख कलाकार जीन ऑगस्ट डोमिनिक अंग्र ( Jean Auguste Domini Ingres) की।  

डोमिनिक अंग्र आज ही के दिन (29 अगस्त 1780-1867) पेरिस (फ्रांस) में इनका जन्म हुआ था।

डोमिनिक अंग्र नवशास्त्रीयतावाद के दूसरे प्रमुख कलाकार माने जाते हैं। 

नवशास्त्रीयतावाद के पहले प्रमुख कलाकार जॉक लुइस डेविड (Jacqes Louis David) माने जाते हैं। जो नवशास्त्रीयतावाद के जन्मदाता कहे जाते हैं।

डोमिनिक अंग्र जॉक लुइस डेविड के शिष्य थे।

लम्बे समय तक उपेक्षित रहने के बाद अपनी आयु के 50 वर्ष में डोमिनिक अंग्र को नव शास्त्रीय कलाकार के रूप में मान्यता मिली थी।

डोमिनिक अंग्र को श्रेष्ठ रेखा चित्र के रूप में जाना जाता हैं।


डोमिनिक अंग्र का सबसे प्रसिद्ध चित्र "तुर्की हमाम खाना " (The Turkish Bath) माना जाता हैं। और यह चित्र वर्तमान में लूव्र संग्रहालय(पेरिस) में सुरक्षित हैं।

महत्वपूर्ण बात- ..

नव शास्त्रीय कला के प्रेरक जर्मन सौंदर्य शास्त्री विंकेलमान माने जाते हैं। लेकिन नव शास्त्रीय कला आंदोलन के प्रवर्तक या जन्मदाता जॉक लुइस डेविड को माना जाता हैं।  और इनका प्रसिद्ध चित्र " होराथी का शपथ" या "हिरोशिया का प्रण" (Oath of the Horatii 1784-85) नवशास्त्रीयतावाद का प्रथम चित्र माना जाता हैं।





Post a Comment

और नया पुराने