अर्पणा कौर- जानी मानी भारतीय समकालीन चित्रकार

निम्नलिखित में से किसके चित्र मनजीत बाबा से निकटता दर्शाते हैं?
1-नीलिमा शेख
2-अर्पिता सिंह
3-नलिनी मलानी
4-अर्पणा कौर
UGC Net Visual Art (Dec.2013) का एक प्रश्न

●अर्पणा कौर एक जानी मानी समकालीन भारतीय चित्रकार हैं।जिनका जन्म वर्ष 1954 में हुआ।

●इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से साहित्य में एम ए किया हैं।

●इनकी मां अजित कौर पंजाबी की प्रसिद्ध लेखिका हैं।

●1984 के दंगों ने उनपर बहुत असर डाला, जिसे उन्होंने 'वर्ल्ड गोज़ ऑन' नामक चित्र श्रृंखला में  उतारा.यह चित्र श्रृंखला दुनिया भर में प्रशंसित हुई।

●इसी तरह वृन्दावन की विधवाओं के हालात पर उन्होंने 'विडोज़ ऑफ़ वृन्दावन' सिरीज बनाई।

●इनके द्वारा निर्मित काफी हद तक मंजीत बाबा कि कला से साम्यता दर्शाते हैं। सोहिनी महिवाल नामक चित्र और शरीर एक कपड़ा हैं, नामक चित्र श्रृंखला अपर्णा कौर के सर्वोत्कृष्ट चित्रों में गिने जाते हैं।


●इनकी चित्रकला शैली पर पहाड़ी लघुचित्रों, पंजाबी साहित्य और भारतीय लोककला की गहरी छाप दिखती है।

www.tgtpgtkala.com

Post a Comment

और नया पुराने