मुगल ’’वास्तुकला’’

बुलन्द दरवाजा फतेहपुर सीकरी। आगरा
मुगल ’’वास्तुकला’’

मुगल वास्तुकला की शुरुआत बाबर के समय से ही मानी जाती है परन्तु उसके काल में कोई विशेष इमारत नहीं बनवाई गयी केवल कुछ मस्जिदें ही बनवाई गयी।

1. पील खाना : अलीगढ़ के पास स्थित मस्जिद।
2. काबुली नाग: पानीपत में स्थित मस्जिद।
3. सम्भल : रुहेलखण्ड में स्थित मस्जिद।
4. बाबरी मस्जिद : अयोध्या में मीर बकी द्वारा निर्मित मस्जिद।

हुमायूँ कालीन वास्तु कला

1. दीन-पनाह: दिल्ली में बनवाया गया नगर।
2. फतेहाबाद की मस्जिद:
3. आगरा की मस्जिद
शेरशाह कालीन स्थापत्य कला
1. पुराना किला।
2. किला-ए-कुहना मस्जिद।
3. शेरशाह का मकबरा: -बिहार के सहसाराम में एक झील में स्थित। यह हिन्दू एवं मुस्लिम एकता का प्रतीक है।

अकबर कालीन

अकबर मुगल वास्तुकला का वास्तविक जन्मदाता था। इसके निर्माण में अधिकतर लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग हुआ है। इसके काल के प्रमुख निर्माण निम्नलिखित है-

1. हुमायूँ का मकबरा: (ताजमहल का पूर्वगामी):-

अकबर के काल की सर्वप्रथम इमारत हुमायूँ का मकबरा है। इसका निर्माण हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम द्वारा करवाया गया। यह दीन-पनाह के ठीक बाहर स्थित है। इसका वास्तुकार फारस का मीरन मिर्जा गियास था। इसमें मुख्य कक्ष के अतिरिक्त चार अन्य कक्ष भी हैं। जिसमें बाद में कई शहजदों एवं शहजादियों को दफनाया गया था ,जैसे-दाराशिकोह, रफी उद्दरजात, रफी उद्दौला, बहादुर शाह जफर के दो पत्र आदि। हुमायूँ के मकबरे में एक दोहरा गुम्बद है। इसे ताजमहल का पूर्वगामी कहा जाता है क्योंकि यह पूर्णतः संगमरमर से निर्मित है।
अकबर कालीन इमारतों को दो भागों में बांटा जा सकता है। लालकिले की इमारतें एवं फतेहपुर सीकरी की इमारतें।

1. लाल किले की इमारतें:-

आगरे का लाल किला अकबर द्वारा बनवाया गया पहला किला था इसकी समानता मान सिंह द्वारा बनवाये गये ग्वालियर के किले से है। इसके अन्तर्गत प्रमुख इमारत जहाँगीरी महल है। यह स्थापत्य से प्रभावित है। इसके अन्दर की दूसरी इमारत अकबरी महल है।

2. फतेहपुर सीकरी:-

अपनी गुजरात विजय के बाद अकबर ने फतेहपुर सीकरी का निर्माण प्रारम्भ किया इसके निर्माण का श्रेय बहाउद्दीन को जाता है। फतेहपुर सीकरी की अधिकांश इमारते लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं परन्तु कुछ इमारतों में संगमरमर का भी प्रयोग हुआ है। आइने अकबरी में अबुल-फजल ने लिखा है कि ’’सम्राट अपनी कल्पना में जिस वास्तु-कला की संकल्पना करता है उसको वह इमारत निर्माण में असली रूप प्रदान करता है’’। फतेहपुर सीकरी की प्रमुख इमारतें निम्नलिखित हैं-

जोधाबाई का महल:-

यह फतेहपुर सीकरी की सबसे बड़ी इमारत है जो हिन्दू स्थापत्य से प्रभावित है।

पंचमहल या हवा महल: –

 यह बौद्ध विहारों से प्रभावित है।
मरियम महल :- इसमें भित्ति चित्र प्राप्त हुए हैं।

जामा मस्जिद: –

यह फतेहपुर सीकरी की सबसे सुन्दर इमारत है। इसमें संगमरमर का भी प्रयोग हुआ है। प्रसिद्ध कलाविद फंग्र्यूसन ने इसे पत्थर में रुमानी कथा कहा है। ;त्वउंदमम पद जीम ैजवदमद्ध अकबर ने दीन-ए-इलाही की घोषणा यहीं से की थी।

बुलन्द दरवाजा:-

जामा मस्जिद के दक्षिण में बुलन्द दरवाजा स्थित है। इसका निर्माण गुजरात विजय के उपलक्ष्य में किया गया इसकी ऊंचाई दक्षिण विजय के बाद बढ़ा दी गई। इस प्रकार यह गुजरात एवं दक्षिण विजय का प्रतीक है। इसे फतेहपुर सीकरी का गौरव कहा जाता है। जमीन तल से यह 176 फीट ऊंचा है।

शेख सलीम चिश्ती का मकबरा:-

 जामा मस्जिद के प्रांगड़ में स्थित है जहाँगीर ने इसे बाद में पूर्णतः संगमरमर से निर्मित कर दिया।
इस्लाम शाह की कब्र

दीवाने खास:- यही अकबर का इबादत खाना है। जहाँ प्रत्येक गुरुवार को चर्चा होती थी।

अकबर द्वारा निर्मित किले

1. आगरा का किला
2. लाहौर का किला
3. इलाहाबाद का किला :-सर्वाधिक बड़ा
4. अजमेर का किला
5. अटक का किला

अकबर का मकबरा

यह सिकन्दरिया में स्थित है यह तीन मंजिला है इसकी प्रमुख विशेषता गुम्बद का अभाव है। यह बौद्ध विहारों से प्रभावित है। इस मकबरे का निर्माण कार्य अकबर के समय में ही प्रारम्भ हुआ परन्तु यह पूर्ण जहाँगीर के समय में हुआ।
जहाँगीर कालीन वास्तुकला
जहाँगीर के काल की प्रमुख इमारत एतमादुद्दौला का मकबरा है।

एतमादुद्दौला का मकबरा:-

इसका निर्माण नूरजहाँ ने करवाया यह पूर्णतः संगमरमर से निर्मित पहली इमारत है। इस इमारत में पहली बार पीत्र दुरा ;च्ममजतंकनतंद्ध का प्रयोग भी दिखाई पड़ता है। पीत्रदुरा में सजावट के लिये जड़ाऊ रंगीन पत्थर का प्रयोग किया जाता था। इसका निर्माण आगरा में हुआ है।
शहादरा में जहाँगीर का मकबरा:- शहादरा लाहौर में स्थित है जहाँगीर के इस मकबरे का निर्माण नूरजहाँ ने करवाया।

नोट:-जहाँगीर ने कश्मीर में शालीमार बाग भी लगवाया। जहाँगीर को बागों का निर्माणकर्ता भी माना जाता है क्योंकि उसके अधिकतर निर्माण बड़े-बड़े उद्यानों में हैं। लाहौर में शालीमार बाग शाहजहाँ ने करवाया तथा आसफजाह ने निरात बाग का निर्माण करवाया।

शाहजहाँ कालीन वास्तुकला

शाहजहाँ का काल भारतीय इतिहास का द्वितीय स्वर्ण युग माना जाता है। वास्तु कला की दृष्टि से यह मुगल काल का स्वर्ण काल था। इस वास्तु कला की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित थी-

1. ज्यादातर इमारतें संगमरमर की बनी हैं यह संगमरमर नागौर में स्थित मकराना से लाया गया। यह सबसे अच्छे किस्म का संगमरमर माना जाता है।

2. इमारतों में चार-चार गुम्बद और सुन्दर मेहराबों का समन्वय हुआ है।

3. पीत दुरा का प्रयोग दिखाई पड़ता है।

4. अधिकतर भवनें कृत्रिम नहरों और फब्बारों युक्त उद्यानों के मध्य में निर्मित की गई। इसके कारण शाहजहाँ को नहरों के निर्माण कर्ता के रूप में भी जाना जाता है।
शाहजहाँ की इमारतें मुख्यता आगरा और दिल्ली दोनों जगह प्राप्त होती है।

आगरा की इमारतें

1. दीवानें आम :- 1627 ई0 में आगरा के किले में संगमरमर से बनाई गयी शाहजहाँ की पहली इमारत।
2. दीवाने खास
3. मोती मस्जिद :- इसका निर्माण 1654 ई0 में हुआ। यह विशुद्ध संगमरमर से बनायी गयी है।
4. खास महल
5. शीश महल: – शाही स्नानागार
6. नगीना मस्जिद
7. मुस्मात बुर्ज: – यही से शाहजहाँ झरोखा दर्शन देता था।
8. मच्छी भवन
9. चमेली महल
10. अंगुरी बाग

शाहजहानाबाद:- 1638-39 ई0 में इसका निर्माण प्रारम्भ किया गया। करीब नौ वर्षों में यह पूरा हुआ। यहीं शाहजहाँ ने अपनी राजधानी स्थापित की। इसका पश्चिमी द्वार लाहौरी दरवाजा कहलाता है जबकि दक्षिण का द्वार दिल्ली दरवाजा कहलाता है।

लाल किला:- शाहजहांनाबाद के अन्दर ही शाहजहाँ ने लाल किले का निर्माण करवाया। इसके समय में इसका नाम किला-ए-मुबारक या भाग्यवान दुर्ग था। लाल किले के अन्दर ही शाहजहाँ ने रंगमहल मोती महल एवं हीरा माल का निर्माण करवाया।

जामा मस्जिद:- 1648 ई0 जामा मस्जिद का निर्माण करवाया गया। इसमें कुल तीन गुम्बद है यह भारत की विशालतम मस्जिद है।

ताजमहल:- यह शाहजहाँ की सभी इमारतों में सबसे सुन्दर इमारत है। इसका निर्माण 1631 ई0 में प्रारम्भ हुआ तथा यह करीब 22 वर्षों में 1653 में पूरा हुआ। इसका निर्माण बादशाह ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज महल की यादव में करवया था।

ताजमहल के निर्माण का मुख्य कलाकार उस्ताद-अहमद-लाहौरी था। इसे शाहजहाँ ने नादिर-उल-अस्र की उपाधि दी एक अन्य मत के अनुसार इसका निर्माण फारस के कलाकार उस्ताद ईसा ने किया। एक अन्य मत के अनुसार इसका निर्माण कर्ता इटली का गैरोनिमो बैरानिओ था। कुछ लोग आस्टिन को इसका निर्माण कर्ता मानते हैं।
ताजमहल के गुम्बद के निर्माण कर्ता इस्माइल खाँ रुमी थे। इसके अरबी लेखों के खुदाई कर्ता इमानत खाँ थे। ताजमहल के बाग का प्रारूप रायमल कश्मीरी ने दिया था।

दीवानेश्वास:- दिल्ली के लाल किले में स्थित इस दीवाने खास में ही शाहजहाँ ने प्रसिद्ध पंक्तियां उत्कीर्ण करवायी ’’यदि पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है यहीं हैं, यहीं है’’ यह पंक्तियाँ फिरदौसी ने अपनी पुस्तक शाहनामा में कश्मीर के लिए कही थी।

औरंगजेब

औरंगजेब की रुचि वास्तुकला में नही थी। परन्तु इसके समय में भी कुछ इमारतें बनायी गयीं।
1 . लाल किले की मोती मस्जिद:- औरंगजेब ने दिल्ली के लाल किले में 1662 ई0 में मोती मस्जिद का निर्माण करवाया।
2. बादशाही मस्जिद: – 1674 ई0 में औरंगजेब ने लाहौर की बादशाही मस्जिद का निर्माण करवाया।
3. रबिया उद्दरौनी का मकबरा:-
औरंगाबाद में इस मकबरे का निर्माण औरंगजेब ने अपनी बेगम की याद में बनवाया इसे बीबी का मकबरा भी कहा जाता है। इसे द्वितीय ताजमहल अथवा ताज महल की फूहड़-नकल कहते हैं।
औरंगजेब ने बनारस और मथुरा की मस्जिदों का निर्माण करवाया।

मुगल काल में संगीत

आइने अकबरी में अबुल फजल ने 36 संगीत करों के नाम गिनाये हैं। इसमें तानसेन बाबा हरिदास रामदास, सुनमियां, मियां चाँद, विचित्र खाँ, बाज बहादुर, अब्दुल रहीम, खान खाना आदि के नाम प्रमुख हैं।
तानसेन:- यह रीवा के राजा रामचन्द्र के दरबार में थे। वहीं से अकबर ने इन्हें अपने दरबार में आमन्त्रित किया। इनके बचपन का नाम रामतनु पाण्डे था। इन्हें ’’कष्ठा भरण वाणी विलास’’ की उपाधि दी गई। इन्होंने रुद्रवीणा का आविष्कार किया। इनके गुरु का नाम स्वामी हरिदास या मानसिंह तोमल था। अकबर हरिदास का गाना सुनने के लिए उनकी कुटिया तक गया था। तानसेन का जन्म ग्वालियर में हुआ।
अकबर के काल में ही संगीत की प्रसिद्ध पुस्तक रागमाला की रचना 1570 ई0 में क्षेमकरण ने की। तानसेन का मकबरा ग्वालियर में है।

जहाँगीर कालीन

जहाँगीर के समय में भी अनेक संगीतकार थे। इसमें तानसेन के पुत्र विलास खाँ, छतर खाँ, खुर्रमदाद, मक्खू, और हम्जान प्रमुख थे। मौकी नामक गजल गायक के आनन्द खाँ की उपाधि दी गई।

शाहजहाँ कालीन

शाहजहाँ के समय में 30 संगीतकार थे। इससे जगन्नाथ सूरसेन, लाल खाँ, सुख सेन और तुरग खाँ अत्यन्त प्रसिद्ध थे। शाहजहाँ ने लाल खाँ को गुण समन्दर की उपाधि दी थी।

औरंगजेब

यद्यपि औरंगजेब संगीत पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। परन्तु संगीत पर सर्वाधिक फारसी में पुस्तकें इसी के काल में लिखी गई। फकी रुल्लाह ने संगीत की एक पुरानी पुस्तक मान कुतूहल की रागदर्पण के नाम से फारसी में अनुवाद किया।

Post a Comment

और नया पुराने