UP Assistant Professor Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

 




उत्तर प्रदेश के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के 1936 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 08 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन जारी होने की तिथि- 08 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन/OTR प्रारंभ - 08 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-

07 अक्टूबर 2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि- 11 अक्टूबर 2026

परीक्षा की तिथि- 19 एवं 20 नवंबर 2026

कुल पद- 1936


OTR करना होगा अनिवार्य

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की है। Assistant Professor पद के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन एवं उसमें दी गई शैक्षिक योग्यता, विषयवार पदों, आयु सीमा, आरक्षण एवं अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

click👉 UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट


अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आधिकारिक विज्ञापन के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं:

महत्वपूर्ण नोट-

विज्ञापन संख्या – 04/2026

पद – सहायक आचार्य (Assistant Professor)

कुल रिक्तियां – 1936

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन/विज्ञापन निर्देश पुस्तिका को जरूर पढ़ें।

Post a Comment

और नया पुराने