Saffron Art की नीलामी में भारत के प्रसिद्ध कलाकार राजा रवि वर्मा की कृति 'यशोदा और कृष्ण' (लगभग 1890 के दशक की) 167.20 करोड़ रुपये (17.97 मिलियन डॉलर) में बिकी, जो इसके अनुमानित मूल्य से कहीं अधिक थी।
इसके साथ ही, यह विश्व स्तर पर नीलामी में कलाकार द्वारा प्राप्त की गई अब तक की सबसे अधिक कीमत का रिकॉर्ड भी बन गया है।
यह किसी भारतीय कलाकार की विश्व स्तर पर नीलामी में बिकने वाली सबसे अधिक कीमत वाली कृति भी बन गई है।
कब हुई नीलामी:
saffron Art की यह नीलामी 1-2 अप्रैल 2026 को मुंबई में हुई।
Painting - Yashoda and Krishna
Circa 1890s
Oil on canvas
35 x 28.25 in (89 x 72 cm)
टूटा एम एफ हुसैन का रिकॉर्ड :
बता दें कि इससे पहले सबसे महंगी पेंटिंग बिकने का रिकॉर्ड भारत के प्रसिद्ध चित्रकार एम. एफ. हुसैन के पास था। एम. एफ. हुसैन की पेंटिंग 'अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)' नाम की पेंटिंग 13.8 करोड़ डॉलर (लगभग 118 करोड़ रुपये) में बिकी थी।
यह भी पढ़ें 👉 राजा रवि वर्मा की जीवन परिचय


एक टिप्पणी भेजें