ब्रिटिश मूर्तिकार Henry Moore की प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति “King and Queen” क्रिस्टी की नीलामी में लगभग £26.34 million में बिकी।
यह प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति ब्रिटिश मूर्तिकार Henry Moore ने 1952 में बनाई थी। इसमें एक राजा और रानी को साथ बैठी हुई आकृतियों के रूप में दिखाया गया है। यह उनकी सबसे प्रसिद्ध मूर्तियों में से एक मानी जाती है।
किंग एंड क्वीन 1953 में मूर के स्टूडियो से खरीदे जाने के बाद से एक प्राइवेट ब्रिटिश कलेक्शन में थी और गुरुवार शाम को क्रिस्टी के ऑक्शन हाउस में बिक्री के लिए गई।
रुपये में कीमत -
£26.34 million ≈ लगभग ₹320–325 करोड़ रुपये
नीलामी कहाँ हुई -
यह मूर्ति Christie’s, London में 5 मार्च 2026 को नीलाम हुई।
इस मूर्ति के बारे में -
वर्ष: 1952
माध्यम: Bronze (कांस्य)
विषय: एक राजा और रानी की दो बैठी हुई आकृतियाँ
यह Henry Moore की उन गिनी-चुनी मूर्तियों में है जिसमें दो मानव आकृतियाँ साथ दिखाई देती हैं।
यह बिक्री Henry Moore के लिए नया auction record भी बन गई, यानी उनकी किसी भी मूर्ति की यह अब तक की सबसे महंगी नीलामी है।
Note- Henry Moore को प्रेरणा मिली थी प्राचीन मिस्र की मूर्तियों से और मध्यकालीन यूरोपीय राजसी मूर्तियों से।
Henry Moore की विश्व-प्रसिद्धि :
वे 20वीं सदी के सबसे महान आधुनिक मूर्तिकारों में गिने जाते हैं।
उनकी मूर्तियाँ दुनिया के बड़े-बड़े संग्रहालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी हैं।
Henry Moore ने कई बार लेटे हुए मानव शरीर (Reclining Figure) की थीम पर मूर्तियाँ बनाई। यह उनकी signature style मानी जाती है।
इसलिए नीलामी में उनकी कीमत बहुत बढ़ जाती है
कला बाज़ार में बड़ी मांग :
आधुनिक कला के संग्राहक और संग्रहालय Henry Moore की मूर्तियों को बहुत महत्व देते हैं।
Henry Moore की मूर्तियाँ अक्सर मानव शरीर और प्रकृति के रूपों से प्रेरित होती हैं। उनमें खाली जगह (holes / voids) और घुमावदार आकृतियाँ दिखाई देती हैं।
मूर का जन्म वेस्ट यॉर्कशायर के कैसलफ़ोर्ड (इंग्लैंड )में हुआ था और उन्होंने वेकफ़ील्ड की मूर्तिकार बारबरा हेपवर्थ के साथ लीड्स स्कूल ऑफ़ आर्ट में पढ़ाई की थी।
Henry Moore का जीवन परिचय-👉 यहां क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें