प्रसिद्ध कांस्य मूर्तिकार राजस्तपति कलियप्पा गौंडर को मिला पद्मश्री सम्मान
पांच दशकों के करियर में इन्होंने दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण किया और 100 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने इस अनूठी कला शैली में 50 से अधिक मूर्तिकारों का मार्गदर्शन किया।
तमिलनाडु के थिरु राजस्तपति कलियप्पा गौंडर को (Thiru Rajastapathi Kaliappa Goundar) कला के क्षेत्र में कांस्य मूर्तिकला में उनके असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री के सम्मान से नवाजा जाएगा।
बता दें कि सरकार ने वर्ष 2026 के लिये 131 पद्म अलंकरणों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्मविभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार हैं। अलंकृत किये जाने वालो में 19 महिलाएं हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत ये सम्मान दिये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें