Padma Awards 2023: इस बार 6 लोगो को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान


 

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार छह लोगों को पद्म विभूषण, नौ लोगों को पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। आमतौर पर यह समारोह हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। 

इन 6 हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण 2023 का सम्मान:

1- बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)( वास्तुकला,गुजरात)

2- जाकिर हुसैन ( कला,महाराष्ट्र )

3- एस एम कृष्णा (public affairs, karnataka)

4- दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत) (मेडिसिन, वेस्ट बंगाल)

5- श्रीनिवास वर्धन ( science and engineering, USA)

6- मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)  (public affairs, Uttar Pradesh)

इन 9 हस्तियों को मिलेगा पद्मभूषण:

1 श्री एस एल भैरप्पा (साहित्य और शिक्षा), कर्नाटक

2 श्री कुमार मंगलम बिड़ला (व्यापार एवं उद्योग ), महाराष्ट्र 

3 श्री दीपक धर (साइंस एंड इंजीनियरिंग), महाराष्ट्र

4 सुश्री वाणी जयराम (कला), तमिलनाडु

5 स्वामी चिन्ना जीयर ( अन्य अध्यात्मवाद), , तेलंगाना 

6 सुश्री सुमन कल्याणपुर (कला), महाराष्ट्र

7 श्री कपिल कपूर (साहित्य एवं शिक्षा), दिल्ली

8 सुश्री सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्य) कर्नाटक

9 श्री कमलेश डी पटेल (अन्य अध्यात्मवाद) तेलंगाना

पुरस्कारों का विवरण पद्म पुरस्कार पोर्टल padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पुरस्कार विजेताओं की सूची को देखी जा सकती है।

https://www.padmaawards.gov.in/Content/PadmaAwardees2023.pdf

Post a Comment

और नया पुराने