![]() |
Photo Courtesy: Artequest |
Chennai: प्रख्यात अमूर्त कलाकार कलाकार श्री अच्युतन कुदल्लूर Achuthan Kudallur जो भारतीय समकालीन कला में एक जाना-माना नाम है, चेन्नई में उनका आकस्मिक निधन हो गया।
पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार 18 जुलाई 2022 की सुबह तड़के उनका निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।
राष्ट्रीय ललित कला अकादेमी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए लिखा -
प्रख्यात कलाकार श्री अच्युतन कुदल्लूर जो भारतीय समकालीन कला में एक जाना-माना नाम है, उनके आकस्मिक निधन से ललित कला अकादेमी गहरा शोक प्रकट करती है।
Lalit Kala Akademi is deeply mourning the sudden demise of the eminent artist Shri Achuthan Kudallur who was a well-regarded name in Indian Contemporary Art.
1945 में केरल के कुदल्लूर गांव में उनका जन्म हुआ था। वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए 1965 में चेन्नई चले गए, जहाँ उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स में मद्रास आर्ट क्लब की कक्षाओं में दाखिला लिया था।
उन्होंने भारत और विदेशों में कई कला शो में भाग लिया था।
इन्होंने 1982 में तमिलनाडु ललित कला अकादमी पुरस्कार और 1988 में राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार सहित कई और पुरस्कार जीते।
वह पिछले दशकों से चेन्नई में रह रहे थे। उनकी कृतियों को देश की सभी विख्यात दीर्घाओं में प्रदर्शित किया गया। उन्होंने प्रसिद्ध पेरिस आर्ट गैलरी सहित दुनिया के कई हिस्सों में एकल प्रदर्शनियाँ भी आयोजित कीं।
एक टिप्पणी भेजें