मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग ले: अंतिम तिथि 30 जुलाई, देखे नियम

 


किसी भी प्रदेश का भविष्य और तरक्की वहां के युवाओं पर टिकी होती है। देश की युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चली जाए तो निश्चित तौर पर उनका जीवन अंधकारमय हो सकता है। नशे का मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी बुरा असर पड़ता है।
इसके प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा ‘मध्यप्रदेश नशामुक्ति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नशामुक्ति विषय पर MPMyGov के जरिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

चयनित विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रथम पुरस्कार — 3000 रुपए
द्वितीय पुरस्कार —2000 रुपए
तृतीय पुरस्कार— 1000 रुपए

प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2022 है।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें:-
1. प्रविष्टियाँ सबमिट करते समय प्रतिभागी अपना नाम, जिले का नाम, पता, ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
2. किसी भी प्रतिभागी द्वारा भेजी गई एक से अधिक प्रविष्टियाँ स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
3. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा।
4.किसी भी प्रतिभागी द्वारा भेजी गईं प्रविष्टि उनकी मौलिक कृति हो ओर वह किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती हो।
5. सभी चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार “सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के होंगे एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।

चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्लिक करें 

👉यहां क्लिक करें

Post a Comment

और नया पुराने