www.tgtpgtkala.com
प्रख्यात चित्रकार एल. मोहन पटनायक को वर्ष 2021 के लिए प्रतिष्ठित ‘धर्मपद पुरस्कार’ प्रदान किया जायेगा। ओडिशा ललित कला अकादमी ने शुक्रवार (27 मई 2022) को यह घोषणा की।
'धर्मपद पुरस्कार' ओडिशा ललित कला अकादमी का कला और मूर्तिकला के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार, सम्मान है।
धर्मपद पुरस्कार किसी व्यक्ति को उसकी आजीवन उपलब्धि, कला और मूर्तिकला के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया जाता हैं। धर्मपद पुरस्कार में 5 लाख रुपये नकद , एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल दिया जाता है।
अकादमी ने विशेष सम्मान के लिए पांच प्रसिद्ध हस्तियों के नामों की भी घोषणा की, जिनमें ज्योर्तिमयी मोहंती, बलदेव, पंचानन सुर, दुर्गा चरण पांडा और देवेंद्र मिश्रा शामिल हैं। इन्हे एक एक लाख रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें